2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अय्याशी के लिए लोगों के साथ करते थे ऐसा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश

सरेराह मोबाइल छीनकर भागने वालों का गिरोह आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया
2 min read
Google source verification
Mobile snatching gang caught in bhilwara

Mobile snatching gang caught in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर पुलिस के लिए मंगलवार का दिन कामयाबी भरा रहा। सरेराह मोबाइल छीनकर भागने वालों का गिरोह आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने एक दिन में इस तरह की दो गैंग का पर्दाफाश किया। कोतवाली व सुभाषनगर पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार कर उनसे मोबाइल बरामद कर दो दर्जन से अधिक वारदात से पर्दा उठाया।पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा ने बताया कि कुछ समय से गैंग लगातार वारदात कर रही थी।

READ: झूमो-नाचो-गाओ प्रतियोगिता में झलकी रचनात्मकता, महिलाओं ने दी एक से बढकर एक प्रस्तुति, कई प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज

इसे देखते दोनों थाना क्षेत्रों में विशेष टीमें बनाई गई थी। इनकी अगुवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन और पुलिस उपाधीक्षक राजेश मीणा ने की। सुभाषनगर थाना पुलिस की कार्रवाई करने वाली टीम में हैड कांस्टेबल मोतीराम, भंवर लाल, सिपाही धीरज, धर्मेन्द्र, लोकेन्द्र व रविन्द्र भी शामिल थे। वहीं कोतवाली पुलिस की कार्रवाई टीम में सीआई विवेक सिंह के अलावा उपनिरीक्षक गोवर्धनलाल, हैड कांस्टेबल सहीराम, सुनील कुमार, करणवीरसिंह, राजेश जाट और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

READ: हाथों में बिजली का बिल आते ही लगा झटका, एक बल्ब और पंखे का बिल 32 हजार रुपए देख उड़ गए इस किसान के होश

शाम होते ही निकलतेे
सुभाषनगर पुलिस ने लेबर कॉलोनी के रतन सालवी व एकता कॉलोनी के रवि रावणा राजपूत को पकड़ा। आरोपितों ने प्रतापनगर क्षेत्र में मोबाइल छीनने की 20 वारदात की। एसएचओ भजनलाल ने बताया कि आरोपित शाम होते ही शिकार पर निकलते थे। शाम सात से रात दस बजे के बीच वारदात करते।

एक बाइक पर निकलते व साइकिल व राहगीरों पर नजर रखते। सुनसान जगह देखते ही मोबाइल छीन ले जाते थे। पुलिस ने गैंग की निशानदेही पर 15 मोबाइल बरामद किए।। यह बाद में मोबाइल को औने-पौने दामों में बेच शौक पूरा करते थे। डेढ़ माह से वारदात कर रहे थे। इनका पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।


शराब में उड़ाते
कोतवाली पुलिस ने शाम की सब्जी मण्डी के किशन मारू उर्फ काना भांबी व महिला आश्रम रोड के राजेश उर्फ राजू माली को गिरफ्तार किया। कोतवाल विवेकसिंह ने बताया, इन्होंने आरोपितों ने कोतवाली, प्रतापनगर व सुभाषनगर इलाके में मोबाइल व चेन छीनने की छह वारदात कबूली।

ये देवरिया बालाजी रोड निवासी घीसूलाल गुर्जर का जेल चौराहे के पास से मोबाइल छीन ले गए थे। आरोपितों ने सुभाषनगर में छोटी पुलिया, पालड़ी रोड, मोती बावजी चौराहा से चार स्मार्ट फोन व बापूनगर से सोने की चेन छीनना कबूला। ये मोबाइल व चेन औने-पौने दामों में बेचकर अय्याशी और शराब में पैसा उड़ा देते थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग