जिले का संभवतया खारी बांध ही एक मात्र बांध होगा जिसमें बरसों से जीरो लेवल से पानी आगे बढ़ नहीं पाया। यहीं वजह रही की अतिक्रमण, अकाल और अनदेखी बांध को लील गई। नियति मान जल संसाधन विभाग सुध लेना भूल गया। आलम यह है कि पाळ पर गड्ढ़े हो गए है तो उसके भीतर झाड़-झंकार के साथ नहरों की हालत जीर्ण-शीर्ण हो गई। आसींद को हराभरा करने वाला बांध आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।