
Online fraud in bhilwara
भीलवाड़ा।
बैंक अधिकारी बन ऑनलाइन ठगी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। संजय कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल पर बैंक अधिकार बन एक व्यक्ति ने फोन किया और केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पूछ लिया। उसके बाद खाते से 1.81 लाख रुपए निकाल लिए। भीमगंज थाने में ठगी की रिपोर्ट दी गई है।
थानाप्रभारी सतीश चौधरी ने बताया कि विकास पारीक ने रिपोर्ट दी। परिवादी ने बताया कि शनिवार शाम को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने लिंक भेजा। लिंक खोलते ही फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आपको बैंक अधिकारी बताया और पत्नी के नाम से खाते को केवाईसी से जोडऩे का झांसा दिया।
उसके बाद विकास के मोबाइल पर ओटीपी नम्बर आया। फोन करने वाले ने ओटीपी पूछा। शाम 4.55 बजे से छह मिनट में चार बार लेनदेन में 1.81 लाख रुपए खाते से निकाल लिए। चित्तौडग़ढ़ में चिकित्सा विभाग में कार्यरत विकास के मोबाइल पर मैसेज ठगी का पता चला। बाद में विकास ने खाते को ब्लॉक करवाया।
Published on:
04 Nov 2019 01:43 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
