4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Voting LIVE Update: भीलवाड़ा जिले में 74.25 प्रतिशत मतदान, सर्वाधिक जहाजपुर में

Rajasthan Voting LIVE Update: भीलवाड़ा जिले की सातों विधानसभा सीट से कई बूथों से ईवीएम मशीन अपने निर्धारित समय से 10 से 15 मिनट देर से शुरू हुई।
3 min read
Google source verification
Rajasthan Election 2018 Voting in Bhilwara Live Updates

Rajasthan Election 2018 Voting in Bhilwara Live Updates

भीलवाड़ा।

भीलवाड़ा जिले की सातों विधानसभा सीट से कई बूथों से ईवीएम मशीन अपने निर्धारित समय से 10 से 15 मिनट देर से शुरू हुई। भीलवाड़ा की जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर व्यापक उत्साह। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन नियंत्रण कक्ष को मिल रही है कई तरह की शिकायतें अमरपुरा में ग्रामीण मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं।

जिले में शाम 5 बजे तक कुल 74.25 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें आसींद विस क्षेत्र में 72.85, मांडल में 77.19, सहाड़ा में 73.22, भीलवाड़ा में 67.69, शाहपुरा में 71.50, जहाजपुर में 79.27, मांडलगढ़ में 78.84 फीसदी मत पड़े।

जिले में दोपहर 1 बजे तक कुल 40. 42 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें आसींद विस क्षेत्र में 40.73, मांडल में 40.35, सहाड़ा में 40.83, भीलवाड़ा में 36.15, शाहपुरा में 39.65, जहाजपुर में 42.26, मांडलगढ़ में 43.00 फीसदी मत पड़े।

दोपहर 11 बजे तक कुल 21. 86 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें आसींद विस क्षेत्र में 22.77, मांडल में 21.25, सहाड़ा में 21.76, भीलवाड़ा में 20.49, शाहपुरा में 22.33, जहाजपुर में 22.99, मांडलगढ़ में 21.46 फीसदी मत पड़े।

जिले में सुबह 9 बजे तक कुल 06.28 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें आसींद विस क्षेत्र में 6.23, मांडल में 5.99, सहाड़ा में 4.78, भीलवाड़ा में 6.17, शाहपुरा में 8.91, जहाजपुर में 6.49, मांडलगढ़ में 5.65 फीसदी मत पड़े।

READ MORE: rajasthan election Live Update 2018

जिला निर्वाचन विभाग ने भी मताधिकार का प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए इस बार व्यापक प्रयास किए हैं। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने सात मतदान केन्द्र एेसे तैयार किए है, जहां का जिम्मा महिला कार्मिकों को होगा और वही यहां मतदान भी महिला मतदाता कर सकेगी। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व आरएसी की कम्पनी के जवान मतदान केन्द्रों पर तैनात किए गए है।
.....................................

भीलवाड़ा जिला
विधानसभा क्षेत्र: 07
प्रत्याशी: 75
मतदाता: 17,12,038
पुरुष: 867312
महिला: 843748
मतदान केन्द्र: 1931
संवेदन-अतिसंवदेन शील मतदान केन्द्र
हॉटी सीट: 02
...........................................................
भीलवाड़ा जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र की स्थिति
भीलवाड़ा विधानसभा
कांग्रेस : अनिल डांगी
भाजपा: विट्टलशंकर अवस्थी
निर्दलीय: ओमप्रकाश नराणीवाल
आप: सुनील आगीवाल
बसपा: शंकर लाल
शिवसेना राजस्थान: आशीष जोशी
एलजेपी: इरफान शेख
एनबीपी: मनीष कुमार
एपीओआई: मंजू मसीह
एसडीपीआई: अब्दुल सलाम अंसारी
निर्दलीय: चितरंजन पांडे
निर्दलीय: गोपाल तेली
निर्दलीय: जसपालसिंह भाटी
निर्दलीय: पवनकुमार
निर्दलीय: संग्रामसिंह आंचलिया
निर्दलीय: किशनलाल व्यास
निर्दलीय: सुशील नुवाल
कुल मतदाता: 256318
पुरुष: 131683
महिला: 124558
प्रत्याशी: 17
मतदान केन्द्र:223
.............................................
मांडल विधानसभा
कांग्रेस: रामलाल जाट
भाजपा: कालूलाल गुर्जर
निर्दलीय: प्रद्युम्नसिंह
निर्दलीय: उदयलाल भड़ाणा
निर्दलीय: बालू लाल गाडरी
निर्दलीय: फिरदोस खान
निर्दलीय: शिव लाल गुर्जर
निर्दलीय: सुआ लाल
कुल मतदाता: 245989
पुरुष: 123970
महिला: 121974
प्रत्याशी: 08
मतदान केन्द्र: 279
............................
आसीन्द विधानसभा
कांग्रेस: मनीष मेवाड़ा
भाजपा: जब्बरसिंह सांखला
रोलांपा: मनसुख सिंह गुर्जर
आरकेएसपी: देवीसिंह
बसपा: धन्ना लाल सालवी
आप: जगदीश
बीवीएचपी: जगदीश शर्मा
एएसपी: राधेश्याम वैष्णव
बीवाईएस: रामकुमार माली
निर्दलीय: महावीर प्रसाद
कुल मतदाता: 273705
पुरुष: 137989
महिला:135576
प्रत्याशी: 10
मतदान केन्द्र: 318
.................................
सहाड़ा विधानसभा
कांग्रेस: कैलाश त्रिवेदी
भाजपा: रूपलाल जाट
निर्दलीय: लादूलाल पितलिया
निर्दलीय: भगवतीलाल कुमावत
बीवाईएस: गजराज मीणा
बसपा: गोविन्द बैरवा
निर्दलीय: हीरालाल खारोल
सीपीआई: कैलाश गहलोत
एसएचएस: किशन वैष्णव
निर्दलीय: रामेश्वर जोशी
कुल मतदाता: 237388
पुरुष: 119262
महिला: 118086
प्रत्याशी: 10
मतदान केन्द्र: 280
........................................
जहाजपुर विधानसभा
कांग्रेस: धीरज गुर्जर
भाजपा: गोपीचंद मीणा
बसपा: नंन्दलाल खटीक
नेशनल फ्युचर पार्टी: रामकरण मीणा
निर्दलीय:कजोडमल कुम्हार
निर्दलीय: रतन सिंह निर्दलीय
कुल मतदाता: 230126
पुरुष: 117338
महिला: 112252
प्रत्याशी: 06
मतदान केन्द्र: 266
............................
मांडलगढ़ विधानसभा
कांग्रेस: विवेक धाकड
भाजपा: गोपाल खण्डेलवाल
निर्दलीय: गोपाल मालवीय
निर्दलीय: बृजराज कृष्ण उपाध्याय
आप: कैलाश सोड़ाणी
भायुस:रामसहाय गुर्जर
बसपा: प्यारा लाल रेगर
निर्दलीय: जयलाल रेबारी
निर्दलीय: मांगीलाल भील
निर्दलीय: जमील खान
निर्दलीय: लक्ष्मीनारायण सुवालका
निर्दलीय: कल्याणमल सेन
निर्दलीय: सुनील कुमार
कुल मतदाता: 233377
पुरुष: 118077
महिला: 115524
प्रत्याशी: 13
मतदान केन्द्र: 287
...................................
शाहपुरा विधानसभा
कांग्रेस: महावीर मोची
भाजपा: कैलाश मेघवाल
निर्दलीय: राजकुमार बैरवा
बसपा: रामदयाल रेगर
आप: गोपाल केसावत
रोलापा: देबीलाल मेघवंशी
भायुश: प्रवीण कुमार बैरवा
हिशसे:ओम प्रकाश
निर्दलीय: गोकुल चन्द्र खटीक
निर्दलीय: महावीर रेगर
निर्दलीय: शंकर लाल मेघवाल
कुल मतदाता: 235135
पुरुष: 118992
महिला: 116048
प्रत्याशी: 11
मतदान केन्द्र: 280
....................
हॉट सीट
भीलवाड़ा विधानसभा: यहां त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति है, भाजपा प्रत्याशी विधायक विट्टलशंकर अवस्थी है। ये जिले से लगातार चौथी व भाजपा से तीसरी बार मैदान में है। अवस्थी लगातार दो बार से विधायक है। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी है, वही नगर परिषद के पूर्व सभापति ओमप्रकाश नाराणीवाल कांग्रेस के बागी प्रत्याशी के रूप में है।
.........
मांडल विधानसभा: यहां चतुष्कोणीय मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर यहां से लगातार आठवीं बार चुनाव मैदान में है। गुर्जर चार बार चुनाव जीते है। उन्हें पार्टी के बागी प्रत्याशी पूर्व भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयलाल भडाणा से भी चुनौती मिल रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस से पूर्व विधायक भीलवाड़ा डेयरी रामलाल जाट पांचवा चुनाव लड रहे है, अभी तक तीन बार विधायक एक बार मंत्री रहे। पार्टी के बागी प्रत्याशी के रूप में जिला परिषद सदस्य प्रद्युम्नसिंह भी डटे है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग