8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इनके प्रदर्शन को देख हर कोई रह गया हक्का बक्का, कुछ यूं किया प्रदर्शन

ख्य डाकघर के सामने ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल 19वें दिन शुक्रवार को भी जारी रही

2 min read
Google source verification
Rural Postal Servants' Strike in bhilwara

Rural Postal Servants' Strike in bhilwara

भीलवाड़ा।

मुख्य डाकघर के सामने ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल 19वें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। डाक कर्मचारियों ने अद्र्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। शनिवार को कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगें मनवाने के लिए धरना स्थल पर रामधुन व हरि कीर्तन किया जाएगा।

READ: प्रेम प्रसंग के चलते युवती को लेकर भागे युवक को भीलवाड़ा में पकड़ा, युवती के परिजनों ने प्रेमी की जमकर की धुनाई


अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के जिला सचिव गोपालकृष्ण पटवारी व भामसं के सचिव प्रहलाद राय व्यास के नेतृत्व में डाक कर्मचारियों ने अद्र्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। पारीक ने बताया कि शनिवार को कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगें मनवाने के लिए धरना स्थल पर रामधुन व हरि कीर्तन किया जाएगा।

READ: परिचित ही बना हैवान, बाइक पर लिफ्ट देकर बढ़ाई जान पहचान, मामा के घर रूकी विवाहिता को बहला फुसला जंगल में ले जाकर कि‍या दुष्‍कर्म

मनरेगाकर्मियों ने जलाई आदेश की प्रतियां

माण्डल. विगत एक माह से स्थाईकरण की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे मनरेगा कर्मियों ने शुक्रवार को जारी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध जतायाा। इस मौके पर अब्दुल रशीद शेख, अभिषेक न्याति, राजेश वर्मा, घनश्याम पंवार, मुकेश जाट, गायत्री काकरवाल, मधु श्रीवास्तव, मंजु स्वर्णकार, हरदयाल सिंह, चेतन दीक्षित आदि कार्मिक मौजूद थे।

पुलिस कार्रवाई से नाखुश, लोगों में आक्रोश

माण्डल. थाना क्षेत्र के लुहारिया ग्राम में युवक द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के बाद युवक के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित एक पक्ष के लोग शुक्रवार को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पुलिस थाने में पहुंच गए। तथा विरोध जताया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक चंचल मिश्रा भी मौके पर पहुंची। आरोपित युवक के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद आक्रोशित लोग शान्त हुए। उल्लेखनीय है कि गुरूवार को क्षेत्र के लुहारिया ग्राम के युवक सुरेश गुर्जर ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने वाली पोस्ट शेयर कर दी थ्सी। जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की मांग की। आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।