2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरा का खेड़ा गांव में कुएं में शव मिलने से सनसनी

क्षेत्र के गोरा का खेड़ा गांव में शनिवार को कुएं में शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 28 Apr 2018, 10:22 PM IST

Bhilwara, bhilwara news, Sensation in body found in well in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

क्षेत्र के गोरा का खेड़ा गांव में शनिवार को कुएं में एक शव मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

कोटड़ी।

क्षेत्र के गोरा का खेड़ा गांव में शनिवार को कुएं में एक शव मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। कोटड़ी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश वैष्णव के अनुसार गोरा का खेड़ा में कुएं के बाहर चप्पल व साफा मिला। किसी के डूबने की आशंका पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान गोरा का खेड़ा निवासी मोडा बैरवा (५५) के रूप में की। मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए।

खेतों में भीषण आग से हजारों का नुकसान

बनेड़ा. ग्राम पंचायत बामनिया के ग्राम लाम्बा के खेतों में भीषण आग लग गई। लाम्बा दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कानावत ने बताया कि आग 10:30 बजे सोहन दास वैष्णव के खेत पर लगी जो पडोस के देबी लाल कुमावत एवं प्रताप सिंह कानावत के बाड़े तक जा पहुंची। आग लगने से चार गाड़ी चारा एवं 100 से ज्यादा हरे वृक्ष एवं बाड जल गई। आग बुझाने के लिए कंचन इंडिया लिमिटेड, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड एवं नगर परिषद् भीलवाड़ा से फायर ब्रिगेड आई। 6 घंटो की बाद एवं 16 गाडी पानी से आग पर काबू पाया गया।
दाह संस्कार की चिंगारी से खेत जला

इसी के साथ लाम्बा ग्राम के श्मशान घाट पर शवदाह हो रहा था। हवा तेज होने से पडोस में स्थित प्रेम सुवालका के खेत पर भी आग लग गई । जिससे 25 हरे वृक्ष जल गए। फायर ब्रिगेड की टीम एवं ग्रामवासियो के प्रयासों दोनों स्थानों पर लगी आग बुझाने में सफलता प्राप्त हुई। इस मौके पर हरिशंकर वैष्णव, परमेश्वर दरोगा, रामस्वरूप कुमावत, जगदीश कुमावत, राजकुमार वैष्णव, सोनू दरोगा, विनोद गाडरी सहित अन्य ग्रामवासियो ने आग बुझाने में काफी सहयोग किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़