
news & Photos rajasthan
राजस्थान में राज्य सरकार को सालाना 3 से साढ़े 3 हजार करोड़ का राजस्व देने वाला परिवहन विभाग करीब एक हजार अधिकारी व कर्मचारियों के पदों की कमी से जूझ रहा है। इतना ही नहीं राजस्थान रोडवेज में 1000 से ज्यादा नई बसें भी शामिल की जानी हैं। बीते तीन साल से बेड़े में नई बसें नहीं हैं...
परिवहन विभाग में खाली इतने पद
विभाग में 2319 पद स्वीकृत हैं। उनके मुकाबले में मात्र 1362 कर्मचारी तैनात हैं। 957 पद रिक्त हैं। खास बात यह है कि विभाग में फ्लाइंगों के हिसाब से वाहन चालक के साथ ही मोटर वाहन निरीक्षकों के महत्वपूर्ण पद भी बड़ी संख्या में रिक्त हैं।
साल दर साल कमाई...
वर्ष - आय
2014-15 - 2829
2015-16 - 3199.44
2016-17 - 2271.66 (दिसंबर 17 तक)
(आंकड़ा- राशि करोड़ों में)
प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण
कुल पद 4 हैं। इनमें 3 खाली और 1 पद भरा हुए हैं। यह पद भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का है। खाली पद अतिरिक्त परिवहन आयुक्त, अतिरिक्त निजी सचिव और लिपिक ग्रेड द्वितीय का खाली है।
सड़क सुरक्षा के लिए...
सड़क सुरक्षा निधि में 25 फीसदी राशि चालान फीस व जुर्माने की मिलेगी। वर्ष 2015-16 में जुर्माने व चालान से 327.88 करोड़ मिले। इसकी 25 फीसदी के हिसाब से 81.97 करोड़ रुपए मिलेंगे।
1200 नई बसें भी, तीन साल से नहीं थीं
रोडवेज से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि तीन साल बाद प्रदेश में 1200 बसों का बेड़ा रोडवेज में शामिल होने जा रहा है। जिनमें से 700 बसें अनुबंध पर ली जाएगीं। बाकी 500 बसों के लिए सीएम ने खरीद को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि माली आर्थिक हालात के चलते रोडवेज प्रशासन नई बसों की खरीद नहीं कर पा रहा था।
jaipur/good-news-from-rajasthan-roadways-2512956.html">
Read: शामिल होंगी 1 हजार से ज्यादा बसें, इतने पदों पर नौकरियां भी मिलेंगी
एक्सप्रेस ही नहीं, बल्कि लग्जरी सेगमेंट में डीलक्स बसों की भी कई साल से खरीद नहीं हुई। हालांकि, अब मार्च के अंत तक रोडवेज के बेड़े में नई बसों की संख्या बढ़कर करीब एक तिहाई हो जाएगी।
यात्रियों को सुविधा और किराए में बढ़ोतरी संभव
माना जा रहा है कि नई बसों के आने के बाद रोडवेज में यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। इसलिए यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रशासन बसों में कई बदलाव करवा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए ही यहां पहली बार काफ रेस्ट मतलब पैर को आराम पहुंचाने वाली 2 नई बसें भी होंगी।
Published on:
30 Mar 2017, 2:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.