1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैंथर के इंतजार में आंखों में कटी रात

हमीरगढ़ ईको पार्क में चिंकारे छलांग लगाते दिखे तो नील गाय ही सर्वाधिक दौड़ती नजर आई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 1 May 2018, 1:01 PM IST

bhilwara, bhilwaranews, Wildlife calculations in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

पेडों की झुरमट तो कही मचान से चौकस निगाहें, एक सरसराहट होते ही दूरबीन उसी दिशा में मुड जाती, मन में यही कौतुहलता की इस बार कौनसा वन्य जीव अपनी प्यास बुझाने यहां पहुंचेगा

भीलवाड़ा।
पेडों की झुरमट तो कही मचान से चौकस निगाहें, एक सरसराहट होते ही दूरबीन उसी दिशा में मुड जाती, मन में यही कौतुहलता की इस बार कौनसा वन्य जीव अपनी प्यास बुझाने यहां पहुंचेगा। ऐसा ही कुछ रोमांच से भरा नजारा सोमवार को धवल चांदनी रात में वन विभाग की तरफ से जिले के 59 वाटर पर की गई वन्य जीव गणना के दौरान था। मांडलगढ़, करेड़ा, बदनोर क्षेत्र में मचान पर चढ़े वन कर्मियों को तो पैंथर का ही इंतजार रात भर रहा। हालांकि उन्हें रात को उनकी दहाड़ व पदचाप भी सुनाई दी, लेकिन सामने कुछ भी नजर नहीं आया।

READ: किराए पर मकान ले गृहस्वामी को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी, महिला समेत दो गिरफ्तार

हमीरगढ़ ईको पार्क में चिंकारे छलांग लगाते दिखे तो नील गाय ही सर्वाधिक दौड़ती नजर आई।जिले में वन विभाग ने सोमवार सुबह दस बजे वन्य जीव गणना को लेकर मोर्चा संभाल लिया। इसके लिए उपवन संरक्षक एचएस हापावत ने 59 वाटर पैलेस के लिए वन कर्मियों की टीमें तैनाती की। सांझ ढलने के साथ ही यहां तैनात टीमें कही अधिक चौकस हो गई। रात आठ बजे बाद तो पूनम की चांदनी खिल उठने से वाटर पर पहुंचने वाले वन्य जीवों की पहचान कही अधिक सहज हो गई। यहां वाटर पैलेस पर मंगलवार सुबह आठ बजे तक वन्य जीव गणना जारी रहेगी।

READ: व्याख्याता ने महिला प्रिंसिपल को बंदूक से उड़ाने की धमकी दी


जिले के आसीन्द, करेड़ा, बदनोर, मांडलगढ़ वन क्षेत्र में पैथर के कुनबे होने की संभावना के चलते वन कर्मियों ने मचान बांध रखे थे तो ऊंचाई पर टपरी बना रखी थी। यहीं से वो वाटर पैलेस पर नजर रखे हुए थे। भीलवाड़ा के क्षेत्रीय वन अधिकारी भंवर बारेठ ने बताया कि हमीरगढ़ ईको पार्क में रात आठ बजे वन्य जीव गणना के दौरान 36चिंकारा नजर आए, इसी प्रकार 38 जंगली सुअर, 34 जैकाल, 2 लोमड़ी, 3 नेवला,1 सेहली, 40 मोर तथा 105 नील गाय भी दिखी। यहां छह वाटर पैलेस पर वन्यजीव गणना की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़