15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक से गिरी महिला की पति से कहासुनी, पति ने दी जान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
youngman comitted suicide

youngman comitted suicide

भीलवाडा।


बाइक से गिराने पर पत्नी का भला—बुरा कहना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने रविवार रात घर में रस्सी से फंदा लगा जान दे दी। घटना जिले के पण्डेर क्षेत्र के फूलनगर बस्ती की है।

पण्डेर थानाधिकारी प्रहलादसिंह राणावत के अनुसार पण्डेर के फूलनगर बस्ती का छोटूलाल भील (३५) परिवार के साथ देवली में फार्म हाउस पर मजदूरी करता था। छोटूलाल रविवार को मोटरसाइकिल पर पत्नी के साथ जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो जाने से गिरकर पत्नी घायल हो गई। उसका उपचार किया गया। दुर्घटना को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद छोटू बिना किसी को बताए फूलनगर में मकान पर गया। रात में कच्चे मकान में बलिंडे पर चारपाई के सहारे रस्से से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पडोसी मकान में गए तो छोटू को फंदे पर झूलता देखा। पुलिस ने फंदे से शव उतार कर जहाजपुर चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग