
भीलवाड़ा जिले के बदनोर, आसींद, शंभुगढ़ के साथ ही कई गांवों में कुछ सैकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए
भीलवाड़ा।
जिले के आसींद, बदनौर व दौलतगढ़ क्षेत्र में शनिवार दोपहर तीन बजकर 21 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भीलवाड़ा जिले के बदनोर, आसींद, शंभुगढ़ के साथ ही कई गांवों में कुछ सैकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकम्प की तीव्रता का अभी पता नहीं लग पाया है। भूकम्प के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आये और उनमें दहशत पैदा हो गई। अचानक दुकानों के शटर बजे और घरों में बर्तन गिरने की घटना हुई। भूकंप की खबर गांव में आग कर तरह फैल गई। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है।
बदनौर तहसीलदार नवलराम मीणा ने बताया, दोपहर में अचानक दुकानों के शटर बजे और घरों में बर्तन गिरने की घटना हुई। भूकंप की खबर गांव में आग कर तरह फैल गई। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि जिले के आसींद, दौलतगढ़ व बदनौर क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस होने की खबर मिली है। सभी उपखंड अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
जानकारी के अनुसार अपराहृ 3 20 बजे पर भीलवाड़ा जिले के कई कस्बों और प्रदेश के कई जिलों में भूकम्प के झटके महसूस किये जिससे लोगों में दहशत पैदा हो गई। भीलवाड़ा जिले के बदनोर, आसींद, शंभुगढ़ के साथ ही कई गांवों में कुछ सैकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकम्प की तीव्रता का अभी पता नहीं लग पाया है। भूकम्प के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आये और उनमें दहशत पैदा हो गई।
भकंप के झटकों से लोगों मेें दहशत
अचानक भूूकंप के झटकों से लोग सहम गए। मारे डर के वे घरों से बाहर निकल कर भागने लगे। जब माजरा समझ में आया तो लोगों ने राहत की सास ली। ग्रामीणों का कहना था कि घरों में अचानक बर्तन बजे लगे। कुछ हिलने का अहसास होने लगा। लोग एक दूसरे से भूकंप की जानकारी लेते रहे।
Updated on:
18 Nov 2017, 7:57 PM IST
Published on:
18 Nov 2017, 6:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.