5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में औरतों के कपड़े पहनकर ट्रेन के एसी कोच में घूम रहा था युवक, फिर हुआ ये…

पुलिस को देखकर वह ट्रेन के शौचालय में छिप गया युवक जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया...

less than 1 minute read
Google source verification
bhind_train.jpg

भिण्ड. बान्द्रा टर्मिनस भुज एसी सुपरफास्ट ट्रेन के सेकंड एसी कोच में महिलाओं के अंत: वस्त्र पहनकर घूम रहे युवक ने अफरा-तफरी मचा दी। ट्रेन के ए-4 कोच में देर रात महिला यात्रियों ने इसकी शिकायत 139 पर की। जिसके बाद आरपीएफ के जवान उसे पकड़ने पहुंचे तो उसने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया। जिसे सूरत स्टेशन में चेन पुलिंग कर बमुश्किल बाहर निकालकर आरपीएफ के जवानों ने पकड़ा।


औरतों के कपड़े पहनकर जो युवक ट्रेन के एसी कोच में घूम रहा था उसकी पहचान भिण्ड के अटेर तहसील अंतर्गत आने वाले गांव पुरानी बजरिया निवासी अनूप कुमार गुप्ता (41) के रूप में हुई है। ट्रेन संख्या 22903 बान्द्रा टर्मिनस-भुज एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में युवक रात करीब एक बजे महिलाओं के कपड़े पहनकर घूम रहा था जिसकी शिकायत महिला यात्री ने 139 पर की थी। शिकायत मिलने पर जब आरपीएफ व अन्य अधिकारी कोच में पहुंचे तो महिला ने उन्हें युवक के बारे में बताया।
यह भी पढ़ें- सुहागरात की रात बिगड़ी दुल्हन की तबीयत, शादी के तीसरे दिन मौत


शिकायत मिलने के बाद जब आरपीएफ के जवान आरोपी युवक अनूप को पकड़ने पहुंचे तो वो भागकर बी-1 के शौचालय में छिप गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद चेन पुलिंग कर सूरत स्टेशन पर आरपीएफ ने शौचालय से बाहर निकालकर पकड़ा और स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ जवानों के सुपुर्द किया। आरोपी युवक अनूप अहमदाबाद में नौकरी करता है वो औरतों के कपड़े पहनकर ट्रेन में क्यों घूम रहा था फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

देखें वीडियो-