4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crop compensation – 25 लाख किसानों को मिलेगा बर्बाद फसलों का मुआवजा, 755 करोड़ रुपए जारी

CM Mohan Yadav gave Rs 755 crore as crop compensation to farmers किसानों को खराब फसल के मुआवजे के रूप में करोड़ों की राशि जारी की।

2 min read
Google source verification

भिंड

image

deepak deewan

Mar 06, 2024

crop compensation

खराब फसल के मुआवजे के रूप में करोड़ों की राशि जारी

एमपी में कुछ दिनों पहले जबर्दस्त ओलावृष्टि और बरसात हुई। इससे प्रदेश के कई जिलों में खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। ओले—पानी से खड़ी फसल के साथ ही खलिहानों में रखी कटी फसल भी खराब हो गई है जिससे किसानों को खासा नुकसान हुआ है। किसानों को इसका मुआवजा देने के लिए प्रदेशभर में सर्वे चल रहा है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम ने लाखों किसानों के खातों में करोड़ों रुपए की राशि डाली है।

यह भी पढ़ें—weather update - कहां कहर ढाएगा चक्रवातीय पश्चिमी विक्षोभ, जानिए 10 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में किसानों को यह राहत दी। उनका भिंड में रोड शो हुआ जिसके दौरान नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ खुले वाहन में मंत्री राकेश शुक्ला, भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, लहार विधायक अम्बरीष शर्मा भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें—Breaking - कांग्रेस में बड़ी टूट, नकुलनाथ के ट्वीट से मची हलचल, भोपाल पहुंचे कमलनाथ के 7 खासमखास

रोड शो के रूप में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना - इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर करीब 12:30 बजे हेलीपैड पर उतरे और एसएएफ परिसर से खुले वाहन में रोड शो के रूप में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। यहां के एमजेएस ग्राउंड में सहकारिता एवं किसान सम्मेलन आयोजित किया गया है जहां सीएम ने कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने यहां 68 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

यह भी पढ़ें—Breaking - सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस से खड़े होंगे केपी यादव! टिकट कटने के बाद दिया बड़ा बयान

कई विकास कार्यों की घोषणाएं -सीएम ने यहां कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। इस मौके पर सीएम ने किसानों को बड़ी राहत प्रदान की। सीएम यादव ने 25 लाख से ज्यादा किसानों को खराब फसल के मुआवजे के रूप में करोड़ों की राशि जारी की। किसानों के बैंक खातों में सीएम ने 755 करोड़ रुपए डाले। यह राशि पिछले साल के खरीफ सीजन की फसल बीमा योजना के अंतर्गत जारी की गई है। इसके अलावा सीएम ने किसान कल्याण योजना की राशि भी जारी की।

यह भी पढ़ें—Yadav v/s Scindia -टिकट कटने के बाद भी गुना छोड़ नहीं रहे सांसद यादव, सिंधिया ने की भावुक पोस्ट