
मंडप में इंतजार करता रह गया दूल्हा, ऐन वक्त पर दगा दे गई दुल्हन, हैरान कर देगी वजह
भिंड. मध्य प्रदेश के भिंड में शादी के नाम पर दूल्हा से ठगी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा धूम धाम से बारातियों के साथ नाचते गाते मंडप तक पहुंच गया, यहां फैरों के इंतजार में उसने मंडप में बैठे बैठे घंटों गुजार दिए, लेकिन शादी के बंधन में बंधने के लिए दुल्हन ही मंडप में नहीं पहुंची। जब शादी का मुहूर्त ही निकने लगा तब उन्होंने दुल्हन के परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया तो किसी से संपर्क भी नहीं हो सका। इसपर दूल्हे को उसके साथ हुई ठगी का अहसास हो गया।
दरअसल, शादी कराने के लिए एक बिचौलिए ने दूल्हा के परिवार से 5 लाख रुपए लिए थे। समारोह से ऐन पहले तक सबकुछ ठीक चल रहा था। किसी को कोई शक भी नहीं हुआ, लेकिन मंडप में दुल्हन ही नहीं बल्कि बिचौलिया तक नहीं पहुंचा, इसपर दुल्हा को ठगी का एहसास हो गया। फिलहाल, तमाम पुष्टियां करने के बाद दूल्हे ने थाने में मामला दर्ज करा दिया है।
उत्तर प्रदेश का रहने वाला है बिचौलिया
जिले के दबोह थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले लहार क्षेत्र के नानपुरा गांव में रहने वाले 32 साल के सतीश पुत्र श्रीराम बिरथरे पेशे से किसान है। परिवार वाले सतीश के लिए रिश्ता देख रहे थे। इसी दौरान उसकी मुलाकात बावली नदीगांव उत्तर प्रदेश के रहने वाले सालिगराम दुबे से हुई। सालिगराम ने कहा कि, वो उसकी शादी करवा देगा
धूमधाम से हुई थी सगाई
सालिगराम और पप्पू तिवारी नाम का युवक सतीश और उसके परिजन को टीकमगढ़ जिले के पलेवा गांव लेकर गए। यहां शादी के लिए उन्होंने बहुत ही सुंदर लड़की को दिखाया। सतीश को लड़की पसंद आ गई। शादी की बात पक्की हो गई। यहां सगाई की रस्म पूरी हुई। रस्म में लड़के वालों की तरफ से फल, मिठाई एवं मेवा, कपड़े समेत सोने-चांदी के आभूषण भी भेंट किए गए। साथ ही, शादी के बदले सालिगराम ने बिचौलिए की डिमांड पर उसे को 5 लाख रुपए भी दे दिए। सगाई के दिन शादी की तारीख 2 मई तय हुई। लड़की के परिवार को शादी के लिए दबोह के सिद्ध स्थल रेहकोला माता मंदिर आना था। शादी का इंतजाम भी लड़के वालों ने ही किया था। यहां खाने पीने से लेकर ठहरने की व्यवस्था भी की गई।
मायूस होकर लौटा दूल्हा
दुल्हन लाने के लिए सतीश बारात लेकर 2 मई को दबोह पहुंचा। यहां दिनभर इंतजार करने के बाद उसने लड़की के परिवार के साथ साथ बिचौलिए से कई बार फोन के साथ साथ कई तरह से संपर्क करने का प्रयास किया। हालांकि, शुरुआत में बिचौलिया सालिगराम थोड़ी देर में आने की बात करता रहा। लेकिन, रात 2 बजे के बाद उसने फोन रिसीव करना ही बंद कर दिया। इसके बाद दूल्हा और बाराती वापस लौट आए। इसके बाद दूल्हा को ठगी का एहसास हुआ। उसने थाने पहुंचकर पुलिस में मामला दर्ज करने का प्रयास किया तो पुलिस ने भी उसे बिना केस दर्ज किए ही रवाना कर दिया। बाद में राजनीतिक हस्तक्षेप करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
प्रधानमंत्री को मजदूरों ने खून से लिखा पत्र, देखें वीडियो
Published on:
05 May 2022 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
