गौरतलब है कि, खरगोन के संजय नगर त्रिवेणी चौक में 26 घरों में उपद्रवियों द्वारा जमकर तोड़फोड़ आगजनी और लूट की घटना की थी, जिसमें लक्ष्मी मुछाल का परिवार भी शिकार हुआ था। लक्ष्मी की शादी 14 अप्रैल को होनी है और बारात गुजरात से आनी है। लेकिन, उपद्रवियों ने दंगे के दौरान शादी का सारा सामान लूट लिया था। अब लक्ष्मी की शादी 20 मई को तय की गई है। पूर्व में कृषि मंत्री पटेल ने लक्ष्मी मुछाल को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अपने स्वेच्छानुदान राशि से कर चुके हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मंत्री ने बड़ा आश्वासन देते हुए कहा है कि, अब शादी में होने वाला पूरा खर्च वो ही वहन करेंगे।