
ये क्या बोल गए नेता प्रतिपक्ष : VHP, बजरंग दल और BJP को बताया RSS की औलाद, वीडियो वायरल
साल के अंत तक मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 होने हैं। ऐसे में चुनावी साल के चलते पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर जमकर हमलावर हो गया है। आरोप-प्रत्यारोप के साथ साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में राजनीतिक दलों के बीच एक-दूसरे पर तीखे हमले तो किये ही जा रहे हैं साथ ही नेताओं के बिगड़े बोल भी लगातार सामने आने लगे हैं।
ताजा मामला मध्यप्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ गोविंद सिंह द्वारा दिया गया एक विवादित बयान सामने आया है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के भिंड शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान में उनके बिगड़े बोल सामने आए है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
नोता प्रतिपक्ष का वीडियो वायरल
आपको बता दें कि, भिंड शहर में आयोजित जनजाति सम्मेलन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह भी पहुंचे थे। यहां अपने संबोधन के दौरान उन्होंने आरआरएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत पर जमकर सियासी निशाना साधा है। यही नहीं, नेता प्रतिपक्ष भाषण देने में इतने मशगूल हो गए कि, उन्होंने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी को आरएसएस की औलाद तक बता डाला। उनके इस भाषण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Published on:
27 Aug 2023 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
