
भिवाड़ी के कबाड़ गोदाम में भीषण आग। फोटो पत्रिका
Bhiwadi Massive Fire : भिवाड़ी में शनिवार सुबह-सुबह एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद धमाके होने लगे। जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। भिवाड़ी में सुबह करीब 5 बजे के फूलबाग क्षेत्र के औद्योगिक इलाके के चैम्पियन चौक के पास स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग ने कुछ देर में विकराल रुप धारण कर लिया। दूर से आग और धुआं दूर नजर आने लगा।
बताया जा रहा है कि कबाड़ में रखे ड्रमों में धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज से आवासीय क्षेत्र से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
भिवाड़ी दमकल टीम के इंचार्ज राजू खान ने बताया कि सुबह आग की सूचना पर दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग भिवाड़ी के सीएसआई कंपनी के पास स्थित कबाड़ गोदाम में लगी थी। गोदाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक, लोहे अन्य ज्वलनशील कबाड़ भरा था।
बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। आग की लगातार दूसरी बड़ी घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Updated on:
21 Feb 2026 10:09 am
Published on:
21 Feb 2026 10:09 am
