1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी को नहीं देंगे हरियाणा में प्रवेश, साथ रखते हैं पेट्रोल-धुंआ दिखते ही लगा देते हैं आग-अनिल विज

बीजेपी शासित हरियाणा में भी राहुल गांधी की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को लेकर गृहमंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान जारी किया है (Haryana Minister Anil Vij Refused To Allow Rahul Gandhi Tractor Rally) (Haryana News) (Bhiwani News) (Farmers Bill 2020) (Congress Tractor Rally) (Haryana Home Minister Anil Vij)...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिवानी

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 1 Oct 2020, 8:03 PM IST

राहुल गांधी को नहीं देंगे हरियाणा में प्रवेश, साथ रखते हैं पेट्रोल-धुंआ दिखते ही लगा देते हैं आग-अनिल विज

राहुल गांधी को नहीं देंगे हरियाणा में प्रवेश, साथ रखते हैं पेट्रोल-धुंआ दिखते ही लगा देते हैं आग-अनिल विज

(भिवानी,चंडीगढ़): उत्तरप्रदेश के हाथरस इलाके में हुए कथित गैंगरेप (Hathras Gang Rape Case) मामले को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे। पहले उनके काफीले को रोका गया इसके बाद जब वह पैदल निकले तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को (UP Police) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। इधर बीजेपी शासित हरियाणा में भी राहुल गांधी की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली (Congress Tractor Rally) को लेकर गृहमंत्री अनिल विज (Haryana Home Minister Anil Vij) ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कांग्रेसी नेता को हरियाणा की बॉर्डर में घुसने नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hathras case: हाथरस के लिए पैदल निकले राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया

हरियाणा में होने वाली कांग्रेस की रैली हाल ही में आए तीन किसान बिलों के विरोध में है। कांग्रेस पंजाब और हरियाणा में हो रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए आंदोलन तेज करेगी। इसे लेकर दिल्ली में हुई बैठक में पूरी प्लानिंग बनाई गई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बताया कि अगले दो से तीन दिन में राहुल गांधी पंजाब और हरियाणा का दौरा करेंगे। इस दौरान वो ट्रैक्टर पर पंजाब से हरियाणा में प्रवेश कर सकते हैं। गांधी के दौरे के अलावा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेश के हर विधानसभा स्तर पर प्रस्तावित आंदोलन पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी के जीवन की 10 ऐसी बातें जिन्हें सीखकर आप भी बन सकते हैं सफल

इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने माहौल खराब होने की दलील देते हुए किसी भी कांग्रेसी को राज्य में प्रवेश नहीं देने की बात कही है। वह चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि
राहुल गांधी की यात्रा को हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इससे यहां माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के किसानों को यदि किसी प्रकार की समस्या है तो उसे हम सुनेंगे लेकिन किसानों के नाम पर किसी को राजनीति नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि राहुल की यात्रा को हरियाणा के बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। किसी भी सूरत में प्रदेश की स्थिति खराब नहीं होने देंगे। ज्ञात हो कि इससे पहले भी पंजाब कांग्रेस द्वारा प्रयोजित ट्रैक्टर और बाइक रैली को बॉर्डर पर रोका गया था।

यह भी पढ़ें: Hathras rape case- पुलिस का बयान एफएसएल रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि

साथ रखते हैं पेट्रोल-धुंआ दिखते ही लगा देते हैं आग

अनिल विज यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गाधी प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी हाथ में पेट्रोल की कैनी लेकर घर से निकलते हैं। जहां भी धुआं दिखाई देता है, वहां आग लगा देते हैं।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...