जानकारी के अनुसार, गांव मांढी हरिया निवासी 32 वर्षीय कुलवंत व हनुमान गांव पांडवान निवासी कृष्ण उर्फ मल्लू पहलवान, गांव बिलावल निवासी 22 वर्षीय मोहित व बेरला निवासी अर्जुन सिंह शनिवार सुबह ऐसेंट कार से जा रहे थे। कार मोहित की थी। वे बिलावल गांव से गांव हुई में एक दोस्त के घर जा रहे थे। सुबह साढ़े दस बजे उनकी कार गांव मांढी केहर के समीप पहुंची तो सामने से अचानक एक ट्रैक्टर आ गया। कार चला रहे युवक ने साइड से निकलने का प्रयास किया, लेकिन वह संतुलन खो बैठा। इसके बाद कार असंतुलित हो गई और सड़क किनारे एक कीकड़ के पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद कार पलट गई। इससे गाड़ी में सवार युवक उसमें फंस गए।