5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल, इलेक्ट्रानिक, कपड़े के लिए फेवरेट बना 45 साल पुराना ये मार्केट, जानें खासियत

10 Market Number: 10 नंबर मार्केट की शुरुआत करीब 45 साल पहले हुई। इसे नेहरू मार्केट नाम मिला। लेकिन बस स्टॉप के कारण 10 नंबर मार्केट से ख्याति मिली।

less than 1 minute read
Google source verification
10 Market Number

10 Market Number

10 Market Number: रक्षाबंधन के बाद से शुरू हुए त्योहारी सीजन में गणेशोत्सव से पहले शहर के हर बाजार में चहल-पहल बढ़नी शुरू हो गई है। लेकिन फैशनेबल और लेटेस्ट मोबाइल के लिए हबीबगंज, गुलमोहर, अरेरा कॉलोनी, नर्मदापुरम रोड, साकेत नगर और कटारा सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों के लिए पहली पसंद 10 नंबर मार्केट है।

नेहरू मार्केट भी नाम

भोपाल में 10 नंबर मार्केट की शुरुआत करीब 45 साल पहले हुई। इसे नेहरू मार्केट नाम मिला। लेकिन बस स्टॉप के कारण 10 नंबर मार्केट से ख्याति मिली। शहर के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में बना 10 नंबर मल्टी मार्केट है। यहां मोबाइल, इलेक्ट्रानिक, कपड़े से लेकर पूजन सामग्री के लिए लोग आते हैं।

ये भी पढ़ें: इस बार देरी से जाएगा मानसून , 1-2-3-4 सितंबर को अति भारी बारिश का Alert


मार्केट की खासियत

शहर के सबसे साफ-सुथरे मार्केट का दर्जा इसे मिला है। सुरक्षा की दृष्टि से खासकर महिलाओं के यह काफी सुरक्षित माना जाता है। क्योंकि पूरे मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। व्यापारी संघ के महासचिव हरीश चोइथानी ने बताया कि मार्केट में रोजाना 8 हजार से अधिक ग्राहक आते हैं।

सफाई पर विशेष ध्यान

व्यापारी संघ के अध्यक्ष रामचंद्र पाटीदार ने बताया कि मार्केट की यूएसपी ग्राहकों को बेस्ट क्वालिटी देना है। साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान रखते हैं। हर मंगलवार को मार्केट परिसर धोया जाता है। उन्होंने बताया कि भीड़ बढ़ने से पार्किंग की समस्या हो रही है। हालांकि मल्टीलेवल पार्किंग बनने से यह समस्या खत्म हो जाएगी।

10 नंबर मार्केट की खास बातें

रोजाना आते हैं 08 हजार ग्राहक

45 साल पुराना बाजार

पूरे क्षेत्र में 600 से अधिक दुकानें

मार्केट में 125 दुकानें