
भोपाल। सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। इनमें जहां भाजपा कांग्रेस नेताओं के अलग अलग अवतार सामने आ रहे हैं। वहीं रविवार को एक ऐसा दर्दनाक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखने वालों के रोंगटे तक खड़े हो गए।
यह वीडियो मध्यप्रदेश का बताया जाता है। जिसमें कुछ युवक श्रीगणेश को ठंडा करने एक तालाब में ले गए। वहीं इन्हें पानी में छोड़ने के बाद वे वापस नहीं आ सके। वायरल हुए इस वीडियो के साथ ही ये भी लिखा जा रहा है कि इस घटना में 4 युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं इसे मध्यप्रदेश के जिले भिंड के महाराजपुरा क्षेत्र का बताया जाता है।