11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

500 करोड़ के हवाला कांड का खुलासा करने वाले IPS का ट्रान्सफर

MP सरकार ने सोमवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, यहां देखिए राज्य सरकार द्वारा जारी की गई पूरी लिस्ट।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

rishi upadhyay

•

Updated: 10 Jan 2017, 8:37 AM IST

vallabh bhawan

vallabh bhawan

भोपाल। MP सरकार ने सोमवार को कटनी के चर्चित हवाला कांड की जांच कर रहे एसपी गौरव तिवारी का तबादला कर दिया है। उन्हें वहां से हटाकर छिंदवाड़ा का एसपी बनाया गया है। इस हवाला कांड में राज्यमंत्री संजय पाठक पर भी कई आरोप लग रहे थे। सरकार ने जेल ब्रेक के दो महीने बाद एडीजी जेल सुशोभन बनर्जी को भी हटा दिया। प्रदेश में १७ आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। दो रेंज डीआईजी और चार एसपी का स्थानांतरण किया गया है। ३१ अक्टूबर को केंद्रीय जेल भोपाल से सिमी के आठ आतंकियों के भागने के बाद डीजी जेल से लेकर जेल अधीक्षक और जेलर तक पर गाज गिरी थी, लेकिन बनर्जी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।




ऐसे चला घटनाक्रम
पुलिस ने 5 जनवरी को कोयला व्यापारी सतीश सरावगी व मनीष सरावगी के यहां डाटा एंट्री ऑपरेटर रहे संदीप बर्मन को गिरफ्तार किया। कोयला व्यापारी के अकाउंटेट रहे संजय तिवारी के बयान दर्ज कराए गए। सनसनीखेज मोड़ तब आया जब संजय तिवारी की पत्नी ने मीडिया में आरोप लगाया कि सतीश ने धमकी दी है कि हम संजय पाठक के लिए काम करते हैं। पुलिस-मीडिया में गए तो चींटियों की तरह मसलवा दिए जाओगे। संजय पाठक का नाम आने के बाद हडकंप मच गया। इसी बीच पुलिस ने एक वाहन से 27 बोरी दस्तावेज बरामद किए जिनसे हवाला कारोबार के तार खाड़ी तक जुड़ रहे थे। जांच आगे बढऩे के पूर्व ही केस डायरी भोपाल तलब कर ली गई। सोमवार को एसपी का तबादला हो गया। मामले में राज्य मंत्री संजय पाठक से संपर्क किया तो उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।




सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया
कटनी एसपी के तबादले पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई। कई लोगों ने पीएम और सीएम को पत्र लिख दिया और तबादला रद्द करने की मांग की। पत्र में एसपी गौरव के बेहतर कार्यों का उल्लेख करते हुए उनका तबादला रद्द करने की मांग की गई है।




लकड़ी माफिया के खिलाफ जंग छेड़ी थी
6 जनवरी तक सरावगी के दो नौकर संदीप बर्मन और संजय तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पूछताछ में सरावगी के राज्य सरकार में मंत्री संजय पाठक के रिश्तेदारों से नजदीकियों की बात बताई थी। सरावगी इसके बाद फरार बताए जा रहे हैं। उनके यहां से एक मिनी ट्रक भरकर दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इससे पहले भी तिवारी ने बालाघाट एसपी रहते हुए लकड़ी माफिया के खिलाफ जंग छेड़ी थी, जिसमें वहां के तत्कालीन कलेक्टर वी किरण गोपाल पर भी आरोप लगे थे। इसके बाद किरण गोपाल को सरकार ने बालाघाट कलेक्टर पद से हटा दिया गया था। कुछ समय बाद ही तेजतर्रार अफसर गौरव तिवारी का ट्रांसफर कर कटनी एसपी बनाया गया था।




- नाम - वर्तमान पदस्थापना - नवीन पदस्थापना
१. महान भारत सागर - स्पेशल डीजी शिकायत - स्पेशल डीजी प्रशिक्षण, मानव अधिकार सेल और शिकायत का अतिरिक्त प्रभार
२. संजय व्ही माने - एडीजी एससीआरबी - एडीजी लोकायुक्त
३. सुशोभन बनर्जी - एडीजी जेल - एडीजी पुलिस अकादमी भौँरी
४. एसएम अफजल - एडीजी लोकायुक्त - एडीजी कल्याण
५. आलोक पटेरिया - एडीजी सुरक्षा एवं समन्वय - डीजी एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मप्र भवन दिल्ली
६. राजेश गुप्ता - आईजी पीएचक्यू एवं प्रभारी सांची विवि - एडीजी विशेष अभियान एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी संस्कृति विभाग, प्रभारी सांची विवि
७. पंकज श्रीवास्तव आईजी प्रशासन - एडीजी सीआईडी
८.सोनाली मिश्रा - आईजी इंटेलीजेंस - आईजी प्रशासन
९. डीसी सागर - आईजी होमगार्ड - आईजी योजना ( २९ नवंबर को किया तबादला निरस्त)
१०. एनपी बरकड़े - कमांडेंट (डीआईजी) ९वीं बटालिनयन रीवा - डीआईजी बालाघाट रेंज
११. राकेश गुप्ता - डीआईजी उज्जैन रेंज - आईजी पीएचक्यू
१२. आईपी कुलश्रेष्ठ - डीआईजी सागर रेंज - आईजी होमगार्ड
१३. अंशुमान सिंह - एआईजी पीएचक्यू - एसपी देवास
१४. शशिकांत शुक्ला - एसपी देवास - एसपी कटनी
१५. अनिता मालवीय - एआईजी अजाक - कमांडेंट ९वी बटालियन रीवा
१६. गौरव तिवारी - एसपी कटनी - एसपी छिंदवाड़ा
१७. टीके विद्यार्थी - एसपी लोकायुक्त रीवा - एसपी रेल भोपाल




सीधी बात : भूपेंद्र सिंह, मंत्री, गृह विभाग, मप्र
सवाल- क्या कटनी एसपी गौरव तिवारी को हवाला कांड की जांच करने के कारण हटाया गया है?
० नहीं यह सामान्य प्रकिया है। किसी जांच के कारण उन्हें नहीं हटाया। सामान्य प्रक्रिया में तबादला हुआ है।

सवाल- क्या किसी संजय पाठक का नाम जांच में सामने आया है? क्या जो मंत्री है वहीं संजय पाठक इसमें शामिल हैं?
० नहीं, एेसा किसी का नाम सामने नहीं आया। किसी मंत्री का नाम नहीं आया।

सवाल- क्या संजय पाठक बड़े नेताओं के जरिए इस मामले को दबाने का दबाव बना रहे हैं?
० नहीं कहीं से कोई दबाव नहीं है।

सवाल- क्या बड़े नेताओं ने एसपी को बदलने या मामले को दबाने के लिए कहा है?
० नहीं किसी ने नहीं कहा। यह सामान्य प्रक्रिया है।

सवाल- तो फिर डीजी ने प्रकरण की केस डायरी क्यों भोपाल बुला ली?
० यह सामान्य प्रक्रिया है। इसमें कुछ नहीं है। जांच में एेसा कर सकते हैं।

सवाल- तबादला नीति का भी इन तबादलों में पालन नहीं किया गया है? तीन साल से पहले ही एसपी बदल दिए?
० पालन किया गया है। ये तबादले सामान्य हैं। कुछ गलत नहीं हुआ है।




इनका कहना है
सरावगी बंधुओं के खिलाफ कालेधन को पुलिस की कार्रवाई और इस मामले में राज्यमंत्री संजय पाठक की संलिप्तता उजागर होने के कारण राजनीतिक दबाव में कटनी एसपी गौरव तिवारी का तबादला किया गया है। ऐसे निर्णय कालेधन को लेकर केंद्र सरकार के कथित ईमानदार फैसले पर बट्टा हैं। एसपी तिवारी की निष्पक्ष कार्यशैली ने कटनी में माफियाओंको उनकी हैसियत बता दी थी ।
- के.के.मिश्रा, मुख्खख्य प्रवक्ता,कांग्रेस



data


data


data



data