7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रसाद ग्रहण करने गए बालक के साथ हुआ ऐसा हादसा, देखकर सन्न रह गए लोग

प्रसाद ग्रहण करने गए बालक के साथ हुआ ऐसा हादसा, देखकर सन्न रह गए लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 28 Jul 2018, 3:56 PM IST

bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, child death, nazirabad thana, police, pm report,

प्रसाद ग्रहण करने गए बालक के साथ हुआ ऐसा हादसा, देखकर सन्न रह गए लोग

भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने कुएं में एक बालक का शव तैरता देखा। प्रारंभिक रूप से पता चला है कि बालक पास के ही गांव में रहता था और यहां एक आयोजन में शामिल होने आया था।

जानकारी के अनुसार सुनील अहिरवार बीलखो गांव का रहने वाला था। बालक अपने परिचितों के साथ नजीराबाद में भंडारे मेें शामिल होने आया था। यहां गांव के पास स्थित कुएं में लोगों ने शव पड़ा देखा। उसके बाद उन्होंने पुलिस को उसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की टीम शव को कुएं से निकालने का प्रयास कर रही है।

बताया जा रहा है कि यह कुआं डॉक्टर जेपी श्रीवास्तव था। पुलिस आस पास के लोगों से घटना की जानकारी प्राप्त करने में जुटी है। फिलहाल बच्चे की मौत संदेह के घेरे में है कि उसकी मौत डूबने से हुई है या फिर किसी अन्य कारण से। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच में कर रही है। पुलिस ने शव को पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

इस समय राजधानी में बच्चों की सुरक्षा खतरे में नजर आ रही है। बच्चों के साथ हो रहे लगातार हादसों के चलते कई सवाल खड़े हो रहे है। हालही में छठवी कक्षा के एक छात्र पर एसिड अटैक हुआ। जिसके चलते छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना खजूरी थाना क्षेत्र स्थित बैरागढ़ कला की है। जहां बुधवार को जब बच्चा खेलने जा रहा था, उस दौरान कार सवार कुछ युवकों ने नाबालिक बालक पर एसिड से हमला कर दिया। जिसके चलते बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार को सूचना मिलते ही उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।