26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 Mansoon Alert: सीहोर को लेकर मौसम विभाग ने जारी की ये खास चेतावनी, जानिये कैसा रहेगा भोपाल का हाल

अगले 48 घंटे यानि 3 जुलाई तक के लिए चेतावनी ( 2019 Mansoon Alert )...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 1 Jul 2019, 5:57 PM IST

monsoon red alert

2019 Mansoon Alert: सीहोर को लेकर मौसम विभाग ने जारी की ये खास चेतावनी, जानिये कैसा रहेगा भोपाल का हाल

भोपाल। इस साल देश में देरी से आए मानसून के चलते जहां कई स्थानों पर पानी की कमी शुरू हो गई, वहीं अब अधिकांश जगहों पर मानसून ( Monsoon ) के आने से कुछ राहत ( 2019 mansoonalert ) मिली है। मध्य प्रदेश में भी इस बार मानसून देरी से आया।

वहीं राजधानी भोपाल में अचानक पहुंचे मानसून ( Monsoon ) ने शुरूआती दो दिनों में काफी अच्छा पानी बरसाया। लेकिन रविवार को दोपहर में बारिश नहीं होने से मौसम में कुछ उमस ( Mansoon ) महसूस की गई थी, वहीं सोमवार को भी सुबह से ही मौसम में उमस महसूस होती रही। लेकिन शाम करीब 4.30 बजे अचानक आसमान पर छाए बादलों ने एक बार फिर लोगों को सुकुन दे दिया। इस दौरान तेज हवाएं भी चली।

मौसम हुआ सुहावना ( weather ) ...
सोमवार शाम को राजधानी के आसमान में अचानक छाए बादलों ने दोपहर तक मौसम ( Weather ) में बनी उमस को गायब सा कर दिया। वहीं इस दौरान चली तेज हवाओं के बाद तापमान में भी गिरवट महसूस की गई। जिसके चलते राजधानी में मौसम सुहावना हो गया।

अति भारी बारिश की चेतावनी ( heavy rainfall Alert )...
मध्य प्रदेश के मौसम में दो दिनों से अचानक उमस छा जाने से एक बार फिर लोग परेशान होने की स्थिति में आ गए।

वहीं सोमवार को मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार अब 3 जुलाई व 4 जुलाई 2019 को मध्यप्रदेश में बारिश ( 2019 Mansoon Alert ) की गतिविधि में तेजी आने का अनुमान है।

वहीं भोपाल से सटे सीहोर को लेकर अगले 48 घंटे यानि 3 जुलाई तक के लिए अति भारी बारिश की चेतावनी ( 2019 Mansoon Red Alert ) भी जारी कर दी है।

इसके अलावा मौसम विभाग का मानना है कि भोपाल, रायसेन, राजगढ,सीहोर, विदिशा में कुछ स्थानों व अशोक नगर में कहीं कहीं 2 जुलाई तक गरज व चमक के साथ बौछारें ( 2019 Mansoon Alert ) पड़ सकती हैं।

भारी चेतावनी: 2019 Monsoon red Alert

वहीं इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों को लेकर चेतावनी भी जारी की है। जिसके अनुसार अगले 48 घंटों में सीहोर,धार, इंदौर, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, बडवानी, बुरहानपुर,होशंगाबाद, बैतूल,हरदा, उमरिया, अनूपपुर,शहडोल, डिंडोरी, छिदंवाडा, शहडोल,जबलपुर ,मंडला ,बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, उज्जैन, रतलाम,मंदसौर के कुछ स्थानों पर पर भारी वर्षा तो कुछ स्थानों पर कहीं कहीं अतिभारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।