22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 24 लाख स्टूडेंट को 10 फरवरी तक देने होंगे प्रोजेक्ट

स्कूली बच्चों के लिए कठिन समय आ गया है। कुछ ही दिनों में मेन एक्जाम्स शुरु होनेवाले हैं जिसके कारण बच्चे पढ़ाई के प्रति गंभीर हो गए हैं। इस बीच एमपी में बोर्ड एक्जाम्स पर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां 24 लाख स्टूडेंट को प्रोजेक्ट भेजे जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
boardexam.png

स्कूली बच्चों के लिए कठिन समय आ गया है

स्कूली बच्चों के लिए कठिन समय आ गया है। कुछ ही दिनों में मेन एक्जाम्स शुरु होनेवाले हैं जिसके कारण बच्चे पढ़ाई के प्रति गंभीर हो गए हैं। इस बीच एमपी में बोर्ड एक्जाम्स पर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां 24 लाख स्टूडेंट को प्रोजेक्ट भेजे जा रहे हैं।

एमपी बोर्ड के 5वीं व 8वीं की परीक्षा में शामिल होनेवाले बच्चों को ये प्रोजेक्ट भेजे जा रहे हैं। बोर्ड की इन क्लासेस की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक होगी। इन परीक्षाओं के लिए राज्य शिक्षा केंद्र की तैयारी तेजी से चल रही है।

यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा फैसला, 20 जनवरी तक नहीं लगेंगे सुबह के स्कूल

बोर्ड परीक्षा में शामिल होनेवाले सभी स्टूडेंट को सभी विषयों के लिए प्रोजेक्ट देने होंगे। प्रोजेक्ट के लिए बच्चें को विषय दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कैसे गुजरेंगे अगले पांच दिन

राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों के अनुसार 5वीं व 8वीं की परीक्षा में इस बार 24 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पांचवीं व आठवीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक होगी। इन परीक्षाओं में सभी विषयों में 60 नंबर का सैद्धांतिक पेपर होगा जबकि 40 नंबर प्रोजेक्ट के लिए होंगे।

यह भी पढ़ें पंडित प्रदीप मिश्रा के अगले चार कार्यक्रम, जानिए किन शहरों में होगी कथा

विद्यार्थियों को विषय के दो प्रोजेक्ट 31 जनवरी तक अपने स्कूलों में जमा करने होंगे। स्कूल 10 फरवरी तक विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट के प्राप्तांकों को पोर्टल पर दर्ज कर देंगे।

यह भी पढ़ें: इस बड़े स्कूल में पढ़ाई, खाना, रहना, यूनिफार्म सब मुफ्त

बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र स्कूलों को भेजे जाएंगे। 5वीं व 8वीं की परीक्षा में फेल होने पर विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा का मौका दिया जाएगा। इस परीक्षा में भी पास नहीं हो पाए तो छात्रों को उसी कक्षा में रुकना होगा।

यह भी पढ़ें: एमपीपीएससी मेंस पर आया बड़ा अपडेट, प्रभावित हुईं परीक्षाएं