6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी फिर शर्मसार : 6 साल की मासूम से गैंगरेप, आरोपियों से मामा और नाना कहती थी बच्ची

भोपाल के कोलार इलाके में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
news

राजधानी फिर शर्मसार : 6 साल की मासूम से गैंगरेप, आरोपियों से मामा और नाना कहती थी बच्ची

भोपाल/ सरकार द्वारा की जा रही तमाम सख्तियों के बावजूद मध्य प्रदेश में मासूसम बच्चियों के साथ शोषण की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। हालही में एक बार फिर राजधानी शर्मसार हो गई। बता दें कि, भोपाल के कोलार इलाके में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, मासूम के साथ दुष्कृत्य करने वाले दोनों आरोपी उसी के पड़ोस में रहते हैं, जिन्‍हें मासूम प्‍यार से मामा और नाना कहकर पुकारती थी। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें ये खास खबर- जॉब देने के बहाने ऑफिस बुलाया, बंधक बनाकर किया महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर 4 साल से रहा था ब्लैकमेल


बता दें कि, बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसपर डर के मारे पीड़िता बच्ची ने एक हफ्ते तक किसी को भी इस घटना के बारे में नहीं बताया।


मां को बताया- पेट में दर्द है

कोलार पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ कोलार में रहती हैं। उसकी बेटी छह साल की है और एक तीन साल का बेटा है। महिला निजी काम करती है। अपने काम से घर लौटने पर उसने देखा कि, बच्ची काफी गंभीर हालत में बिस्तर पर पड़ी है, उसने बच्ची से तबियत के बारे में पूछा, तो बेटी ने पहले तो पेट में दर्द की शिकायत बताई।

पढ़ें ये खास खबर- इंजीनियरिंग छात्र ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में लिखी लव स्टोरी, कहा- पुलिस ने दूसरों को सौंप दी मेरी पत्नी


मां ने प्यार से पूछा, तो बताई क्रूरता की दास्ता

मां के पूछने पर मासूम काफी डरी-सहमी हुई थी। इसे भांपते हुए मां ने बच्ची से प्‍यार से पूछा, तो उसने बताया कि, पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले मामा 7 दिन पहले उसे समोसा दिलाने ले गए थे, उससे पहले वो नाना के घर ले गए थे। जहां 20 व्रषीय मामा और 48 वर्षीय नाना ने उसके साथ गलत काम किया था। जब उसे असहनीय दर्द हुआ तो मामा और नाना ने उसे छोड़ गए। इस दौरान मामा ने मुझे कहा था कि, अगर किसी को बताया, तो जान से मार देंगे। इसके बाद मामा ने 20 रूपये और एक समोसा दिलाया और छोड़ गए। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पोक्‍सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

देश में पहला कांग्रेस सांसद ने बनाया अपने खर्च पर CORONA अस्पताल- Video