Raja murder case - राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी सहित सभी 5 आरोपियों को कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंप दिया है। बुधवार को आरोपियों को शिलॉन्ग में करीब 4 बजे कोर्ट में पेश किया गया था। 8 दिन की पुलिस रिमांड मिलने के साथ ही सोनम की मुसीबतें और बढ़ गईं हैं। अब मेघालय पुलिस जहां उससे सख्ती से पूछताछ कर सकेगी वहीं सीन रीक्रिएशन भी कराएगी। सोनम का सभी आरोपियों से आमना-सामना भी कराया जा सकता है। इधर इंदौर में भी दिनभर हलचल होती रही। मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार पीड़ित परिवार को सांत्वना देने राजा रघुवंशी के घर पहुंचीं। इससे पहले सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी भी राजा की मां उमा से मिला और गले लगकर दोनों फूट-फूटकर रोए। बाद में गोविंद ने कहा कि सोनम ने भयंकर अपराध किया है, उसे सजा-ए-मौत होनी चाहिए।