6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार 4 दिवसीय होगा आलमी तब्लीगी इज्तिमा, दुनियाभर से धर्म की सही शिक्षा हासिल करने आते हैं लाखों लोग

इस बार 4 दिवसीय होगा आलमी तब्लीगी इज्तिमा, दुनियाभर से धर्म की सही शिक्षा हासिल करने आते हैं लाखों लोग

2 min read
Google source verification
aalami tablighi ijtima 2019

इस बार 4 दिवसीय होगा आलमी तब्लीगी इज्तिमा, दुनियाभर से धर्म की सही शिक्षा हासिल करने आते हैं लाखों लोग

भोपाल/ दुनिया के पांच बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक आलमी तब्लीगी इज्तिमा के पहले दिन सामूहिक निकाह होंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काजियात में शुरू हो गई। इज्तिमा का आयोजन 22 नवंबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक होगा। पिछले साल घोषणा के बाद भी चुनाव के चलते इंतजाम तीन दिन का ही रहा। ऐसे में 72 सालों में ये पहला मौका होगा जब आयोजन चार दिन का रहेगा।

पढ़ें ये खास खबर- घने बादलों के बीच जारी रहा रिमझिम फुहारों का सिलसिला, इतने दिनों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड


इंसानियत का पैगाम सीखने आते हैं लोग

सभी को भलाई और इंसानियत के पैगाम के साथ आलमी तब्लीगी इज्तिमा का मुख्य उद्देश्य धर्म की सही शिक्षा देना है। इसके लिए तीन दिन उलेमा की तकरीर और बयान होंगे। इसी के साथ पिछले कई सालों से यहां शादी ब्याह में होने वाली फिजूलखर्ची को रोकने का पैगाम भी दिया जा रहा है। इसके लिए यहां से इज्तिमाई निकाह होते हैं। इस बार ये निकाह आयोजन के पहले ही दिन होंगे। आज के इस दौर में जब लोगों में शादी ब्याह के मौके पर शान ओ शौकत दिखाने की होड़ मची हुई है, जो कई बार फिजूल खर्च ही होता है, जबकि उस रकम से कई जरूरतमंदों का भला किया जा सकता है। इसी कारण इज्तिमाई निकाह की सालों पहले यहां पहल की गई थी। इसी के मद्देनज़र यहां हर साल फ्री में चार-पांच सौ निकाह होते हैं। जो फिजूल खर्ची से बचने का बड़ा संदेश है।

पढ़ें ये खास खबर- युवतियों की SP से दरकार- "हम दोनों आपस में प्यार करते हैं, शादी करना चाहते हैं, घर वाले रिपोर्ट करने आएं तो मत लिखना"

काजियात में रजिस्ट्रेशन के बाद शामिल होगा नाम

इज्तिमाई निकाह के लिए दूल्हा और दुल्हन पक्ष को पहले काजियात में रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके बाद ही उनका नाम सूची में शामिल कर लिया जाता है। इसकी प्रक्रिया अभी जारी है। बता दें कि, इस साल इज्तिमा का ये 72वां आयोजन होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश-दुनिया से आए करीब 25 लाख से ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग शिरकत करने पहुंचेंगे। यहां के इंतजाम और व्यवस्था को बनाने के लिए तेजी से काम शुरु किया गया है। इज्तिमा की व्यवस्थित बनाए रखने के लिए मुस्लिम समुदाय के हज़ारों लोगों के साथ साथ प्रशासन का भी बड़ा योगदान रहता है।