एसपी कार्यालय में फरियाद लेकर आईं दोनों युवतियां में से एक के चेहरे पर ब्लेड के कई गहरे जख्म भी नज़र आए। जिसके बारे में पूछने पर युवती ने बताया कि, उसका परिवार चाहता है कि, वो किसी लड़के से शादी करे, इसलिए ब्लेड से खुद का चेहरा बिगाड़ लिया, ताकि,कोई पसंद ही ना करे। वहीं, दूसरी युवती ने बताया कि शुरुआत में परिवार के लोग हमारे रिश्ते से नाखुश थे और शादी से इंकार कर रहे थे, तो विरोध में एक बार फांसी लगाने की कोशिश की, वहीं दूसरी बार चूहामार गोली खाकर जान देने की कोशिश की थी। दोनों ही युवतियों का कहना है कि, अगर उनकी शादी में किसी तरह की बाधा आई, तो वो आत्महत्या कर लेंगी, लेकिन एक दूसरे से जुदा नहीं होंगी।