मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अरब सागर में बने जिस कम दबाव के क्षेत्र के असर से प्रदेश के कई हिस्सों सहित भोपाल में लगातार मौसम में ठंडक बढ़ी है। कम दबाव का ये क्षेत्र अब ओमान की ओर रुख कर रहा है। इससे शुक्रवार को बादलों का असर थोड़ा कम रहेगा। हालांकि, इससे तापमान में कमी आने से सर्दी का जोर बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार, भाेपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिवाली तक ठंड बढ़ने की संभावना है। भोपाल में दीपावली के दिन भी बादल छाए रह सकते हैं, जबकि जबलपुर, मंडला सहित पूर्वी मप्र के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसी वजह से प्रदेशभर में छाए बादलों की ऊंचाई 450 मी. दर्ज की गई है। वातावरण में नमी पहले से है। बारिश के कारण सूरज की किरणें भी, धर्ती पर नहीं पड़ पा रही, इस वजह से ही ठंड बढ़ रही है, जो कुछ ही दिनों में प्रदेशभर को कंपकंपा देगी।