जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2025 में प्रयागराज में शुरू होने वाला महाकुंभ फरवरी माह की 26 तारीख तक जारी रहेगा। इस एक माह के धार्मिक समागम में करोड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों के बीच स्वच्छता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। इसी स्थिति से निपटने के लिए प्रबंधन समिति ने महाकुंभ क्षेत्र में जितने भी टॉयलेट बनाए हैं, वहां से निकलने वाले पानी का साइंटिफिक डिस्पोजल करने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही जितना कचरा निकलेगा, उसका कलेक्शन और डिस्पोजल का एक पूरा रोड मैप तैयार किया गया है। प्रदेश स्तरीय वेस्ट मैनेजमेंट समिति के सदस्य इम्तियाज अली इसमें भागीदारी कर रह हैं।