31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हज यात्रा के बीच अबतक 1 हजार से अधिक यात्रियों की मौत, एमपी से गए 3 हाजियों को लेकर आई बुरी खबर

Haj pilgrims died : मक्का में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते भोपाल निवासी 1 हज यात्री की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा राज्य से हज पर गए दो अन्य यात्रियों की भी मौत की जानकारी सामने आई है। इन दोनों की पुष्टि की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Jun 2024, 11:36 AM IST

Haj pilgrims died

Haj Pilgrims Died : सऊदी अरब में आखिरी चरण पर आए मुकद्दस हज के बीच इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। बताया जा रहा है कि यहां तापमान 52 डिग्री के पार जा पहुंचा है। ऐसे में दुनियाभर से हज पर गए 1 हजार से अधिक हाजियों की यात्रा के दौरान मौत की खबर सामने आ चुकी है। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासी एक हज यात्री की मक्का में पड़ रही भीषण गर्मी से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, राज्य से हज पर गए दो अन्य यात्रियों की भी मौत की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इसकी अबतक पुष्टि नहीं हो सकी है। राज्य हज कमेटी के जिम्मेदारों ने बताया कि दो अन्य यात्रियों में से एक इंदौर और दूसरे जबलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, दोनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

हज यात्रा के दौरान मक्का शहर में भोपाल के रहने वाले जिस शख्स की मौत हुई है, उनकी पहचान मुमताज नाम से हुई है। उनके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। हज कमेटी का कहना है कि हजयात्रियों की नाम से पहचान करना मुश्किल होता है। ये पहचान उस समय तक संभव नहीं, तबतक उनका सिलेक्शन नंबर नहीं पता चल जाए। तब तक उनका नाम या वो कहां का निवासी है, पता लगाना मुश्किल होता है। उनका कहना है कि अबतक भोपाल निवासी 55 वर्षीय मुमताज की पहचान ही हो सकी है। हालांकि, भोपाल से मुमताज नाम के ही कुल 18 लोग हज यात्रा पर गए हैं। इस साल मध्य प्रदेश से 6 हजार से अधिक यात्री हज पर गए हैं। इनमें भोपाल से 1 हजार से अधिक हैं, जबकि जबलपुर से 300 से ज्यादा यात्री हज पर मक्का गए हैं।

यह भी पढ़ें- एमपी में भूकंप के झटके, अचानक धरती कांपने से घरों से बाहर भागे लोग

इतने भारतीय गवां चुके अबतक जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मक्का में हज यात्रा के दौरान जब किसी की मौत होती है तो उससे बाद की प्रक्रिया सऊदी अरब के नियमों के मुताबिक ही पूरी की जाती है। जद्दा स्थित भारतीय दूतावास जान गवाने वाले शख्स का वास्तविक डेथ सर्टिफिकेट सीधे उसके होम एड्रेस पर उसके परिजन को भेजता है। गौरतलब है कि, मक्का में इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां हज यात्रा के दौरान 68 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। भारतीयों के साथ-साथ 1000 से अधिक यात्रियों की यहां गर्मी से जान जाने की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में सबसे ज्यादा मिस्र के लोग बताए जा रहे हैं। इनमें बुजुर्ग की संख्या सबसे ज्यादा है।