आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार (22 जून) को मीडिया को जारी संदेश में कहा था कि वे प्रदेश के सभी कलेक्टर्स एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करा रहे हैं कि किसी भी जिले में वर्षा के चलते नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे नाले, रपटे, छोटे-बड़े पुल-पुलिया जहां बारिश का जल तेजी से बढ़ता है और दुर्घटना की आशंका रहती है। वहां पर भी सुरक्षा की अतिरिक्त सावधानियां बरती जानी चाहिए।