30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंजीनियरिंग कॉलेजों में आज से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

जेईई मेन के आधार पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 21 Sep 2020, 10:30 AM IST

इंजीनियरिंग कॉलेजों में आज से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

इंजीनियरिंग कॉलेजों में आज से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

भोपाल. कोरोना संकट के बीच शैक्षणिक सत्र 20 -21 के लिए प्रदेश के 151 इंजीनियरिंग कॉलेजों में लगभग 55 हजार से ज्यादा सीटों पर 22 सितंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। जेईई मेन के आधार पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा।

विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार के लिए 2 दिन 4 एवं 5 अक्टूबर निर्धारित किया गया है। द्वितीय चरण में जेईई मेन 2020 के आधार पर आवंटन के बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए कक्षा 12वीं के आधार पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 13 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेजों में चॉइस फिलिंग 21 से 27 अक्टूबर तक कर सकेंगे। आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता, आवंटित संस्थान में उपस्थिति ,मूल दस्तावेजों का सत्यापन तथा प्रवेश 2 से 6 नवंबर के मध्य किया जाएगा। पहले जेईई मेन 2020 के आधार पर आवंटन किया जाएगा इसके बाद ही रिक्त सीटों पर कक्षा 12वीं के आधार पर आवंटन होगा।

ग्लोबल स्किल पार्क में आज से प्रशिक्षण पुनः प्रारंभ
वहीं, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा लॉकडाउन के बाद गोविंदपुरा आईटीआई परिसर स्थित ग्लोबल स्किल पार्क केम्पस में 21 सितंबर से पुनः प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में प्रथम बैच के लगभग 74 तथा द्वितीय बैच के 120 छात्रों को प्रिसिजन इंजीनियरिंग में प्रेक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा।