26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सगाई के बाद चल रही थी शादी की तैयारी, होने वाली दुल्हन पहुंच गई थाने

MP News : घर में शादी की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी थी। मैरिज गार्डन बुक करने से लेकर कैटरिंग और जरूरी शॉपिंग भी कर ली गई थी। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ की दुल्हन बनने से पहले महिला थाने पहुंच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 13 Apr 2025, 8:36 AM IST

MP News

MP News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की सगाई हो गई थी और कुछ ही दिन में उसकी शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी थी। मैरिज गार्डन बुक करने से लेकर कैटरिंग और जरूरी शॉपिंग भी कर ली गई थी। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ की दुल्हन बनने से पहले महिला थाने पहुंच गई। उसने अपने मंगेतर और उसके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दिया।

ये भी पढें - राजस्थान से मामा के घर आया 8 साल का मासूम राजबाड़ा में घूम रहा था अकेले, फिर…

ये है पूरा मामला

बता दें कि राजधानी भोपाल(MP News) के ऐशबाग क्षेत्र में रहने वाली युवती ने मंगेतर रेलकर्मी सहित उसके परिवार पर महिला थाने में दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि सगाई होने के कुछ दिन बाद अचानक रेलकर्मी ने दहेज में पांच लाख रुपए नकद और बुलेट की मांग की थी। अगले महीने उसकी शादी तय थी और घर वालों ने पूरी तैयारी कर ली थी।

तोड़ दिया रिश्ता

काफी समझाइश के बाद भी मंगेतर और उसके परिवार वाले नहीं माने और रिश्ता तोड़ दिया। महिला थाना पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय युवती मूलत: सागर जिले की रहने वाली है। बीना में रहने वाले रेलकर्मी सुरेश कुशवाह से उसकी सगाई 17 जनवरी को हुई थी। शादी मई महीने में होना तय हुआ था।

थाने में केस दर्ज

बातचीत के दौरान सुरेश ने युवती से कहा कि उसके बड़े भाई भूपेन्द्र कुशवाह और बहन रेखा दहेज में पांच लाख रुपए नकद व बुलेट की मांग कर रहे हैं। युवती के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घर में शादी की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी थी। मैरिज गार्डन बुक करने से लेकर कैटरिंग और जरूरी शॉपिंग भी कर ली गई थी। इस बीच मार्च माह के अंत में वर पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि करीब 10-15 दिन वधु पक्ष के लोग वर पक्ष के लोगों को मनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन जब वे नहीं माने तो महिला थाने आकर केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने सुरेश कुशवाह, भूपेन्द्र कुशवाह व रेखा कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।