27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिकटों पर मंथन पूरा, 55 विधायक और 20 मंत्रियों के नामों पर सहमति

भाजपा में उम्मीदवारों के नामों पर अब दिल्ली में लगेगी मुहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pushpam Kumar

•

Updated: 29 Oct 2018, 6:01 AM IST

BJP

BJP

भोपाल. प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को टिकटों का घमासान चरम पर दिखा। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति ने 8 घंटे से ज्यादा चली बैठक में सभी 230 सीटों के नामों पर मंथन पूरा कर लिया। इनमें 95 सीटों पर एक ही दावेदार हैं, जबकि 135 सीटों पर दो या इससे अधिक उम्मीदवार हैं। 55 विधायकों और 20 मंत्रियों को फिर से टिकट देने पर सहमति बनी है।
अब चुनाव समिति सभी सीटों का पैनल तैयार कर उन्हें अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय संगठन को भेजेगी, लेकिन जिन सीटों पर दो या अधिक दावेदार हैं, उन पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। इनमें वे सीटें भी शामिल हैं, जिन पर नेता पुत्रों और उम्रदराज नेताओं की दावेदारी उभरकर आई है। बैठक में मुख्मयंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश ङ्क्षसह, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, चुनाव अभियान समिति के संयोजक नरेंद सिंह तोमर,राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, जयंत मलैया, भूपेंद्र ङ्क्षसह, राजेंद्र शुक्ला, लालसिंह आर्य, नरोत्तम मिश्रा, सत्यनाराण जटिया, रामकृष्ण कुसमारिया, कृष्णमुरारी मोघे, कैलाश जोशी, विक्रम वर्मा, फग्गन ङ्क्षसह कुलस्ते, अतुल राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष लता एलकर शामिल हुए।

भूपेंद्र द्विवेदी और नेहा बग्गा भाजपा में आए
अशोकनगर के ईसागढ़ नगर परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी भाजपा में शामिल हो गए। देर रात वे प्रदेश कार्यालय पहुंचे और उन्हें पार्टी में शामिल कराने की औपचारिकता पूरी हुई। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी हैं। आप की मीडिया समन्वयक रहीं नेहा बग्गा को भी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
खुरई से चुनाव लड़ूंगा
बैठक में आए गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा कि वे तो खुरई से ही चुनाव लड़ेंगे। यह पूछने पर कि पार्टी ने कहीं और से टिकट दिया तो बोले सिर्फ खुरई से ही लड़ेंगे। मैंने सिर्फ यहीं से चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है।