
Asaduddin Owaisi- फोटो सोर्स : X @asadowaisi
AIMIM Chief Asaduddin Owaisi : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) यानि AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को मध्यप्रदेश मेें रहेंगे। वे राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) UCC के विरोध में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भोपाल दौरे का तगड़ा विरोध किया जा रहा है। भोपाल हिंदू उत्सव समिति ने उनके कार्यक्रम को मंजूरी देने पर सख्त आपत्ति जताई है। समिति का यह भी कहना है कि असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम ने भोपाल में टी. राजा के कार्यक्रम की राह खोल दी है।
असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में
UCC के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में आयोजित की गई है। कार्यक्रम रात 7:30 बजे शुरु होगा। AIMIM पदाधिकारियों ने बताया कि सांसद असदुद्दीन ओवैसी करीब 2:50 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वे होटल जहांनुमा के लिए रवाना होंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड जाएंगे।
असदुद्दीन ओवैसी के शहर आगमन का विरोध किया जा रहा है। हिंदू उत्सव समिति ने एआईएमआईएम द्वारा यूसीसी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मंजूरी देने पर एतराज जताया है। असदुद्दीन ओवैसी के भोपाल दौरे का समिति ने विरोध किया।
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि भारत माता को डायन कहनेवाले असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को मंजूरी देना गलत है। प्रशासन एक ओर तो राष्ट्रवादी नेता टी. राजा की जनसभा की अनुमति नहीं दे रहा है वहीं दूसरी ओर असदुद्दीन ओवैसी जैसे देश विरोधी नेताओं को प्रश्रय दे रहा है।
समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने यह भी कहा है कि AIMIM के इस कार्यक्रम ने शहर में टी. राजा के आने की राह आसान कर दी है। अब हम उनके कार्यक्रम की प्रशासन से अनुमति मांगेगे। हिंदू उत्सव समिति इसके लिए 1-2 दिन में आवेदन देगी।
Updated on:
15 Sept 2026 02:23 pm
Published on:
15 Sept 2026 02:17 pm
