मप्र के वुशू खिलाडि़यों ने जीते 13 पदक
जालंधर में खेली गई 6वीं फेडरेशन कप सीनियर वुशू प्रतियोगिता में मप्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पदक जीते हैं। इसमें 2 स्वर्ण, इतने ही रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। इसमें चनक्वान वंशिका नामदेव ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि डुअल इवेंट गर्ल्स में वंशिका नामदेव और काजू सोंधिया ने रजत हासिल किया। शांगदाओ शुभमणि पाण्डे ने स्वर्ण पदक जीता। जया पांडेय ताजिकवान में कांस्य जीते। गुंशु काजू सोंधिया ने रजत जीता। श्रुति वैष्णव ने कांस्य प्राप्त किया। रेणु सोनी, कौशलेश मालिवाल, खुशबू साकेत, जया पांडे, वंशिका नामदेव, अभिषेक ठाकुर और चानक्वान काजू ने एक-एक कांस्य पदक जीते।