भोपाल. अरविन्द केजरीवाल भोपाल में रैली करने आ रहे हैं, इधर सोशल मीडिया में उनको लेकर एक खबर वायरल हो रही है। खबर के मुताबिक केजरीवाल पर आईआईटी खड़कपुर में पढ़ाई के दौरान सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप है। इसकी पुष्टि करने के लिए एक अंग्रेजी अखबार की कटिंग भी शेयर की जा रही है, लेकिन ये खबर दरअसल झूठी है।