2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां उलझा कांग्रेस का भारत बंद, जानिये अब क्या होगा कल…

Congress आंदोलन को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ही तगड़ा झटका...

2 min read
Google source verification
bharat band on 10 sep2018

यहां उलझा कांग्रेस का भारत बंद, जानिये अब क्या होगा कल...

भोपाल@अरुण तिवारी की रिपोर्ट...

पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस 10 सितंबर को भारत बंद करने की बात कह रही है। वहीं कांग्रेस के इस आंदोलन को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ही तगड़ा झटका लगा है।

दरअसल कांग्रेस जहां एक ओर पेट्रोल की कीमतों को लेकर देश भर में बंद कराने की बात कह रही है, वहीं मप्र पेट्रोल पंप एसोसिएशन की ओर से बंद का विरोध करते हुए घोषणा कर दी गई है कि 10 सितंबर को प्रदेश भी में सारे पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार एसोसिएशन की इस घोषणा से जहां कांग्रेस के नेता सकते में आ गए हैं। वहीं इसके कारण उनके इस बंद पर काफी विपरीत असर पड़ सकता है।

वहीं शनिवार को कांग्रेस के दिग्विजय सिंह तक भोपाल की सड़कों पर उतर कर व्यापारियों से बंद का समर्थन करने की बात कह चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल पंप एसोसिएशन की इस घोषणा ने कांग्रेस में हड़कंप मचा दिया है।

कांग्रेस का कहना है कि 'भारत बंद' सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो। वहीं इसके विपरीत मप्र पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा है कि
10 सितम्बर के कांग्रेस के पेट्रोल/डीज़ल की मूल्य वृद्धि को लेकर किए जा रहे बंद में प्रदेश के सारे पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।

वहीं जानकारों का कहना है कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पेट्रोल पंप खुला रखने की घोषणा को देखते हुए अब बंद का असर काफी कम हो जाएगा। वहीं कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि यदि बंद के दौरान स्थितियां बदली तो जरूर पेट्रोल पंप बंद किए जा सकते हैं। वहीं अन्य जरूरी सामानों आदि में बंद का असर जरूर देखने को मिलेगा।

दिग्विजय ने मांगा था समर्थन...
वहीं इससे पहले शनिवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़कों पर उतरे और लोगों से बंद को समर्थन देते हुए सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की।

दिग्विजय सिंह ने संभाला मोर्चा...
दरअसल, कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ 10 सितंबर को बंद के ऐलान के बाद एमपी में खुद दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। दिग्विजय सिंह शनिवार को राजधानी के पुराना चौक बाजार पहुंचे और यहां लोगों से पेट्रोल-डीजल, जीएसटी, नोटबंदी समेत महंगाई के मुद्दे पर व्यापारियों से 10 सितंबर को बाजार बंद रखने की अपील की।

राजधानी में व्यापारियों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ खुलकर कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। इस दौरान उनका काफिला भी उनके साथ था। वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि सरकार 2014 में लागू सेंट्रल एक्साइड ड्यूटी और वैट टैक्स लगाती है तो पेट्रोल और डीजल के दामों में सत्रह रुपए से लेकर बीस रुपए तक की कमी आ सकती है।

आज यानि 9 सितंबर को इतने बड़े दाम...
रविवार को बढ़े दामों में पेट्रोल की दर में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, वहीं डीज़ल में 11 पैसे प्रति लीटर का इज़ाफा दर्ज किया गया है। बता दें कि, साल की शुरुआत से अब तक पेट्रोल 11.12 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल 13.05 रुपए प्रति लीटर डीज़ल महंगा हुआ है।

जिसके बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल के दामों में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़त के साथ पेट्रोल के दाम 86.24 रुपए जा पहुंचे हैं। वहीं, डीजल के दामों में 11 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़त हुई है, जिसके बाद अब डीज़ल के दाम 76.50 रुपए प्रति लीटर पर जा पहुंचा है।

Story Loader