26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News /  MP: सरकार ने मानी ABVP की मांगें, अब होंगे छात्र संघ चुनाव

 MP: सरकार ने मानी ABVP की मांगें, अब होंगे छात्र संघ चुनाव

एबीवीपी पूरे प्रदेश में छात्र संघ चुनाव पर लगी रोक को तत्काल हटाने और सभी कोर्स से सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने की मांग कर रही है। 
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anwar Khan

•

Updated: 21 Sep 2016, 4:01 PM IST

ABVP protest in bhopal

ABVP protest in bhopal

भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 20 से 25 हजार कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। काफी प्रदर्शन हुआ। सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। करीब तीन घंटे चले प्रदर्शन के बाद आखिर सरकार को भी झुकना पड़ा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 35 मांगें सरकार के सामने रखीं थीं, जिन्हें सरकार ने स्वीकार कर लिया है। मध्यप्रदेश में अब छात्र संघ चुनाव हो सकेंगे। साथ ही कॉलेजों में लागू सेमेस्टर प्रणाली भी खत्म कर दी जाएगी। एबीवीपी की मांग को स्वीकार करते हुए मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने उन्हें ये दोनों ही फैसले जल्द से जल्द लागू कराने का भरोसा दिलाया। मंत्री के आश्वासन के बाद एबीवीपी का विशाल प्रदर्शन खत्म हुआ।

मंत्री पवैया ने कहा कि अगले सत्र से मध्यप्रदेश में कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव होंगे। साथ ही अगले ही सत्र से सेमेस्टर प्रणाली भी खत्म कर दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि वित्तीय व्यवस्थाओं को देखते हुए एससी और एसटी की छात्रवृत्ति भी बढ़ाई जाएगी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपनी 35 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन मंत्री पवैया को सौंपा।



इससे पहले भोपाल में बुधवार को हजारों की संख्या में जुटे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। पहले इन कार्यकर्ताओं ने कलियासोत डैम स्थित दशहरा मैदान पर सभा की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिर प्रदेशभर से आए करीब 20 से 25 हजार छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।

ABVP के प्रदर्शन की तस्वीरें

ABVP protest in bhopal

ABVP protest in bhopal

ABVP protest in bhopal

ABVP protest in bhopal

ABVP protest in bhopal


भारी पुलिस बल के बीच निकाली रैली
इन छात्र-छात्राओं पर नियंत्रण रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। रैली शबरी नगर, नेहरू नगर चौराहा, कमला नगर होती हुई टीन शेड के सामने रोक दी गई। कुछ एबीवीपी कार्यकर्ताओं पुलिस की व्यवस्था तोडऩे की कोशिश तो पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग कर उन्हें रोक दिया।

ABVP protest in bhopal

ABVP protest in bhopal

ABVP protest in bhopal

ABVP protest in bhopal

ABVP protest in bhopal

ABVP protest in bhopal

ABVP protest in bhopal

ABVP protest in bhopal

ये हैं प्रमुख मांगें
एबीवीपी पूरे प्रदेश में छात्र संघ चुनाव पर लगी रोक को तत्काल हटाने और सभी कोर्स से सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने की मांग कर रही है। इसके अलावा उनकी 35 अन्य मांगें हैं, जिन्हें लेकर वो कई बार सरकार को अवगत करा चुके हैं। इससे पहले सभा में आए दिल्ली छात्र संघ अध्यक्ष अमित तंवर ने मध्यप्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार छात्र संघ चुनाव कराने से डर रही है। उन्होंने शिक्षा माफिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शिक्षा में भारी भ्रष्टाचार है, लेकिन सरकार इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।