23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASI ने पत्नी और साली को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

Bhopal Double Murder Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ा मामला सामने आया है। जहां चाकुओं से गोदकर एसआई ने पत्नी और साली की हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Himanshu Singh

•

Updated: 4 Dec 2024, 2:11 PM IST

bhopal crime news

Bhopal Double Murder Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार को एसआई ने पत्नी और साली की चाकुओं से गोद कर हत्या दी। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या करने के बाद आरोपी एएसआई मौके से फरार हो गया है।


यह पूरा मामला ऐशबाग थाना क्षेत्र के सिम्मी अपार्टमेंट फेस 3 का बताया जा रहा है। यहां पर मंडला में पदस्थ एसआई योगेश मरावी ने सुबह हत्या की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी घर में काम करने वाली बाई ने दी। उसे अंदर से बचाओ-बचाओं की आवाज आ रही थी।'

आरोपी के फरार होने सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मौके पर एफएसएल टीम और पुलिस की डॉग टीम पहुंचकर जांच कर रही है।

इधर, डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला का कहना है कि एएसआई योगेश मरावी मंडला जिले में पदस्थ है। ऐशबाग थाना क्षेत्र का है मामला उसकी शादी विनीता मरावी से हुई थी। शादी के बाद हो रहे झगड़ों के कारण विनीता पांच साल पहले पति को छोड़कर अपने मायके में भोपाल आ गई थी।


वह अपनी बहन के साथ किराए के मकान में रह रही थी। मरावी 15 दिनों से अपनी ड्यूटी से गायब चल रहा था। वह आज सुबह पत्नी से मिलने पहुंचा था और पुरानी बातों को भुलाकर साथ में रहने को कहा था। इसी दौरान उसकी साली भी पहुंच गई। दोनों बहनों ने मरावी का विरोध किया। जिसके बाद गुस्से में आकर एएसआई ने पत्नी विनीता पर चाकू से हमला कर दिया। जब बहन बचाने आई तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।