26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

flood: भोपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन, बाढ़ जैसे हालात, कई कॉलोनियों में चली नाव

राजधानी भोपाल में बाढ़ जैसे हालात, कई कालोनियों में नाव से पहुंचा रेस्क्यू दल, लोगों को सुरक्षित निकाला...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 22 Aug 2022, 6:23 PM IST

bpl-2.png

भोपाल। तीन दिन से लगातार बारिश के बाद सोमवार को दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। शहर की इंडस एंपायर कॉलोनी की एक मंजिल पानी में डूब गई है। लोगों को रेस्क्यू करके निकाला जा रहा है। वहीं ईंटखेड़ी थाने में भी पानी घुसने से वहां के दस्तावेज भीग गए हैं।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को बुरे हालात हो गए हैं। शहर की बावड़िया कला स्थित इंडस एम्पायर कॉलोनी की एक मंजिल पानी में डूब गई है। करीब 40 मकानों में 18 परिवार फंस गए हैं। नाव से पहुंचकर लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

200 कालोनियों में भरा पानी

भोपाल के कोलार क्षेत्र में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं ललिता नगर और नयापुरा की 50 से अधिक दुकानों में एक से दो फीट तक पानी भरा हुआ है। बावड़िया कला, दानिशकुंज, मंदाकिनी, शाहपुरा, करोंद, भानपुर, शिवनगर छोला, ऐशबाग, टीलाजमालपुरा, महामाई का बाग, ईंटखेड़ी, आनंद नगर, मिरसोद, बागसेवनिया, आकृति इको ग्रीन सिटी, रातीबड़ समेत 200 से अधिक कालोनियों के घरों में पानी पहुंच गया है।

भोपाल में 150 से अधिक पेड़ गिरे

भोपाल में तेज आंधी के कारण 150 से अधिक पेड़ टूट कर सड़कों पर गिर गए। इससे आवागमन बाधित हो रहा है। नगर निगम और बिजली विभाग का दल भी फील्ड में है और ऐसे इलाकों को क्लीयर करने का काम किया जा रहा है।

भोपाल में क्रूज डूबा

भोपाल के बड़े तालाब में पर्यटकों को सैर कराने वाला क्रूज भी पानी में डूब गया है। इसके साथ ही कई नाव भी तेज हवा के झोकों में एक छोर से दूसरे छोर तक बह गई हैं।

भदभदा और कलियासोत के गेट खुले

भोपाल में बड़े तालाब में अधिक पानी भर जाने के कारण भदभदा के गेट खोल दिए गए हैं। इसका पानी कलियासोत डैम में डाला है, उसमें पहले से ही पानी भरा होने के कारण कलियासोत डैम के 7 गेट खोल दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कलियासोत डैम के गेट खुल जाने से बेतवा का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। विदिशा में बाढ़ से हालात बिगड़ जाने के कारण वायुसेना की मदद मांगी गई है।

VIDEO: तवा बांध के 13 गेट खोले, हथवांस पुल बहा, महाराष्ट्र से संपर्क टूटा