
राष्ट्रीय महिला आयोग ने सीएम मोहन को जांच रिपोर्ट सौंपी
Bhopal Love Jihad Case :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच रिपोर्ट सीएम को सौप दी है। आयोग की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का कहना है कि आरोपियों ने छात्राओं को महंगे गिफ्ट और लग्जरी गाड़ियों का लालच देकर फंसाया। इसके बाद नशा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।
राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच समिति ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। भोपाल लव जिहाद के पीछे एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है। गिरोह बनाकर लव जिहाद करने की पूरी आशंका है। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, रेप, ब्लैकमेलिंग ही नहीं, जबरन धर्मपरिवर्तन की दबाव भी बनाया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने छात्राओं को महंगे गिफ्ट देर फंसाया। पीड़िताओं को नशा देकर आपत्तिजनक फोटो, वीडियो बनाए गए।
इन वीडियो का इस्तेमाल कर उन्हें डराया गया और दूसरी लड़कियों को फंसाया गया। आयोग ने पाया कि आरोपी आर्थिक रूप से साधारण परिवारों से थे। आरोपियों की भव्य जीवनशैली ड्रग या अपराध के नेटवर्क से जुड़ाव की ओर इशारा करता है। आयोग ने सभी कॉलेजों से PoSH कानून के तहत जवाबदेही रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों के मुताबिक, NCW की जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल को सौंप दी है। आयोग ने पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि, राजधानी भोपाल में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया था। आरोपियों ने धर्म देखकर प्रेम के जाल में फंसाया, फिर रेप की वारदात को अंजाम देकर दिया गया। धर्म देखकर दोस्ती की फिर तीन युवतियों से रेप किया गया। फरहान खान, साहिल खान और अली खान ने पहले नाम बदलकर दोस्ती की थी। इस मामले में फरहान, अली, साद, साहिल, नाबिल, अबरार और खालित को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, सिर्फ फरहान और अली पर ही दुष्कर्म और गैंगरेप के तहत केस दर्ज किया गया है। बाकी आरोपियों को फरहान और अली का मददगार बताया गया है। अन्य आरोपियों पर लड़कियों को परेशान करने समेत अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
Updated on:
21 May 2025, 1:31 PM IST
Published on:
21 May 2025, 1:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.