17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल मास्टर प्लान में बड़े बदलाव की तैयारी, अफसरों-नेताओं की उड़ेगी नींद

Bhopal Master Plan: सुप्रीम कोर्ट में जारी बहस के बीच भोपाल के मास्टर प्लान में बड़े बदलाव होने जा रहे है। उन बदलावों से अफसरों-नेताओं की भंग हो सकती है क्योंकि नए प्लान में VIP इलाकों में बड़ी इमारते बनाने फैसला लिया जा सकता है।
3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Sep 17, 2026

bhopal master plan major changes expected supreme court hearing

Bhopal Master Plan: मास्टर प्लान में बड़े बदलाव की तैयारी (फोटो सोर्स- Patrika)

Bhopal Master Plan Supreme Court Hearing: मध्य प्रदेश के भोपाल में कॉलोनी में कारोबार और इसके विकल्पों को लेकर जारी बहस के बीच अब परेशान होने की बारी अफसरों और नेताओं की है। सुप्रीम कोर्ट में जारी बहस और सरकार की जोड़तोड़ के बीच इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस फार्मूले को सरकार लागू करने जा रही है। इस प्रकार आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि को लेकर उठा विवाद अब नेताओं-अफसरों की शांति भंग करने की स्थिति में आ गया है। चार इमली, 74 बंगला, राजभवन यहां तक कि सीएम हाउस तक के आसपास हाइराइज बिल्डिंग बनने की स्थितियां बन रही है।

सड़कों की चौड़ाई पर भी चल रही बहस

दरअसल सड़क की चौड़ाई के आधार पर मिक्स्ड लैडयूज तय करने की बात उठ रही है। टीएंडसीपी के पास इसे लेकर 100 आवेदन पहुंच चुके हैं। मप्र भूमि विकास नियम 2012 में संशोधन के लिए जारी ड्राफ्ट में भी लोगों ने सड़क आधारित मिक्स्ड लैडयूज तय करने के लिए आवेदन दिए। सुप्रीम कोर्ट में भी इसे एक ठोस सुझाव की तरह रखा जा रहा है। मिक्स्ड लैडयूज में 18 मीटर, 24 मीटर और उससे अधिक चौड़ाई की सड़कों के किनारे आवासीय यह व्यावसायिक निर्माण व उपयोग की राह बनेगी।

ऐसे नेताओं-अफसरों की शांति होगी भंग

  • लिंक रोड नंबर एक छह लेन की है। इसकी चौड़ाई 30 मीटर है। इसके किनारे 74 बंगला क्षेत्र है। मंत्रियों अफसरों के बंगले यहां है। इस प्रावधान ये यहां बहुमंजिला इमारतें व व्यवसायिक गतिविधियों की राह बनेगी। अभी सिर्फ अपेक्स बैंक और वीपमाला इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की बिल्डिंग है।
  • रोशनपुरा से जहांगीराबाद लिली टॉकीज तक मेट्रो का काम चल रहा है और ये रोड फुटपाथ मिलाकर 24 मीटर से ज्यादा चौड़ी है। यहां सांसद आलोक शर्मा एलिवेटेड रेलवे लाइन का विरोध कर चुके हैं। हालांकि इसका काम चल रहा है। अब यहां निर्माण हुए तो आगामी समय में मालवीय नगर, रोशनपुरा तक बड़ी और ऊंची बिल्डिंग बनेगी जिनसे राजभवन के अंदर तक झांका जा सकेगा।
  • लिंक रोड नंबर दो व एक के बीच में चार इमली क्षेत्र है। यहां अफसर व मंत्रियों के बड़े बंगले हैं। इनकी आवाजाही यहीं से हैं।

अभी ये शहर के ग्रोथ इंजन

चूनाभट्टी से कोलार तक सिक्सलेन शहर का नया ग्रोथ इंजन है।

रोड किनारे का एक किमी का हिस्सा पूरी तरह व्यावसायिक हो गया।

नर्मदापुरम रोड की तरफ शहर का विकास तय किया था और ये नजर भी आ रहा।

व्यावसायिक तौर पर शहर का नया सबसे विकसित क्षेत्र बन गया। अभी कई प्रोजेक्ट यहां आ रहे।

दस लेन अयोध्या बायपास अभी रहवासी क्षेत्र है, लेकिन 36 मीटर चौड़ाई होने से इसके आसपास ऊंची बहुमंजिला व्यावसायिक इमारतों का रास्ता बन रहा है।

कोलार, मन्नीपुरम, गुलमोहर में इसलिए अवैध निर्माण जारी

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कॉलोनी में कारोबार करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई में गंभीर अनियमितता सामने आई है। नगर निगम द्वारा भवन अनुज्ञा शाखा के अधिकारियों को जारी शक्ति आदेश के उल्लंघन के प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों के खिलाफ ईओडब्ल्यू में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता एडवोकेट सिद्धार्थ गुप्ता ने शक्ति आदेश की आड़ में दशमलव 75 फ्लोर एरिया रेशो वाले समस्त रहवासी क्षेत्र में बहुमंजिला इमारत बनने देने और निगरानी नहीं करने के लिखित लगाए हैं। नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी बिल्डिंग परमिशन शक्ति आदेश के पालन के लिए सिटी प्लानर्स को अलग-अलग क्षेत्र की निगरानी की जवाबदेही दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद नगर निगम ने इन क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई शुरू की थी। इस कार्रवाई को अरेरा कॉलोनी, गुलमोहर, कोलार, मणिपुरम कॉलोनी में नियमों के अनुसार संचालित नहीं किया गया।

नहीं किया भौतिक सत्यापन

भवन अनुज्ञा शाखा के इंजीनियर एसर्क राजेश, अनिल कुमार टटवाड़े, श्रीकांत सराठे ने आवंटित इलाकों में संपत्तियों का भौतिक सत्यापन नहीं किया जिसके चलते रसूखदार लोगों के निर्माण कार्रवाई में शामिल ही नहीं हो सके। इसका फायदा उठाते हुए बड़े पैमाने पर लोगों ने कोर्ट से स्टे ऑर्डर भी ले लिए। इस मामले में नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने पूर्व में कविता सोनी, देवेश गढ़वाल एवं राकेश लहरिया को निलंबित किया था। गड़बड़ी के चलते अरेरा कॉलोनी सहित आसपास के रहवासी क्षेत्र में फ्लोर एरिया रेशो का अनुपात नहीं होने के बावजूद बहुमंजिला इमारतें रहवासी प्लॉट पर तैयार की जा रही है। ईओडब्ल्यू में लिखित शिकायत कर इंजीनियरों की इस लापरवाही की जांच की गई है।