5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिसेज सेंट्रल इंडिया का क्राउन चोरी, सम्मान समारोह में आखिर किसने चुराया ताज

भोजपुर क्लब भोपाल में शनिवार को नारी शक्ति सम्मान समारोह में शामिल होने गई थीं मिसेज सेंट्रल इंडिया नेहा तिवारी

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal news

bhopal news

Bhopal news: भोजपुर क्लब भोपाल में शनिवार को नारी शक्ति सम्मान समारोह से मिसेज सेंट्रल इंडिया का क्राउन चोरी हो गया। 2023 की विजेता नेहा तिवारी ने हबीबगंज थाने में शिकायत की है।

क्राउन न होने से वे मिसेज इंडियन ओशियन 2024 स्पर्धा से बाहर हो सकती हैं। स्पर्धा अगले होते होनी है। नियम के अनुसार, बिना ताज कोरिया में अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग नहीं ले पाएंगी।

वजन ज्यादा होने के कारण उतार कर रखा था

चूंकि ताज का वजन अधिक होता है और उसे लंबे समय तक सिर पर नहीं पहना जा सकता है, इसीलिए उसे उतारकर पास में रख दिया था। पांच-सात मिनट बाद देखा तो वह गायब हो चुका था। नेहा पिछले करीब दस वर्षों से माडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने बीते वर्षों में कई माडलिंग के खिताब जीते हैं। अगले महीने नेहा कोरिया में आयोजित होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ये भी पढ़ें:

MP में BMW कांड, आरोपी बेशर्मी से बोला- जल्दी में था