मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद जैसे-जैसे बारिश बढ़ती जा रही थी। अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ती जा रहीं थीं। 12 बजे के आस-पास कलेक्टोरेट से कलेक्टर निशांत वरवड़े, एडीएम रत्नाकर झा, एडीएम दिशा नागवंशी सहित अन्य अधिकारी फील्ड में पहुंच गए और पुराने शहर में अशोका गार्डन, महामाई का बाग, भोपाल टाकीज क्षेत्र, सैफिया कॉलेज रोड, सिंधी कॉलोनी की पल-पल की लोकेशन लेते रहे।