Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार समझौते, 2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवारों और लीबिया के रास्ते होने वाले अवैध प्रवासन को लेकर बयान दिए हैं। ट्रंप ने कनाडा पर अमेरिका के साथ व्यापार संबंधों में अनुचित फायदा उठाने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों देश एक समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के संभावित नेताओं के रूप में जेडी वेंस और मार्को रुबियो के नामों की चर्चा की। इसके अलावा, उन्होंने उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया को चेतावनी दी और मांग की कि वह अवैध प्रवासन के लिए एक ट्रांजिट कॉरिडोर के रूप में काम करना तुरंत बंद करे।