10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस लिस्ट में मुंबई के बाद अब भोपाल का आया दूसरा नंबर

मुंबई में प्रति दस लाख आबादी पर 78 हजार लोगों की जांच कराई गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Amit Mishra

•

Updated: 11 Jun 2020, 6:31 PM IST

देश में कोरोना जांच के मामले में भोपाल दूसरे स्थान पर

देश में कोरोना जांच के मामले में भोपाल दूसरे स्थान पर

भोपाल। कोरोना महामारी शहर मेें ही नहीं बाल्कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रही है। हांलाकि किसी प्रकार कोरोना महामारी तेजी से लोगों को संक्रमित कर रही है वैसे वैसे सैंपल जांचने की भी संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रति दस लाख आबादी पर कोरोना के संदिग्ध मरीजों की सबसे ज्यादा जांच कराने में भोपाल देश में दूसरे नंबर पर है। इस मामले में पहले नंबर पर मुंबई है। मुंबई में प्रति दस लाख आबादी पर 78 हजार लोगों की जांच कराई गई है। दूसरे नंबर पर भोपाल में हर 10 लाख आबादी पर 25 हजार लोगों की जांच कराई गई है।

2630 सैंपल लिए गए
बताया जा रहा है कि एमपी में 8.50 करोड़ आबादी के मान से प्रति 10 लाख आबादी पर 2630 सैंपल लिए गए हैं। जबकि देश की 1 अरब 35 करोड़ आबादी के मान से प्रति 10 लाख आबादी पर 3749 सैंपल लिए गए हैं।

1200 सैंपल शामिल रहते हैं
जानकारी के अनुसार पूरे मध्यप्रदेश में प्रति दिन 6 से 7 हजार सैंपलों की जांच 20 अलग-अलग लैब में की जा रही है। इनमें भोपाल के करीब 1200 सैंपल शामिल रहते हैं।