31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार कार ने टू व्हीलर को मारी टक्कर, दो महिला घायल

तेज रफ्तार कार ने टू व्हीलर को मारी टक्कर, दो महिला घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Anil Chaudhary

•

Updated: 2 Sep 2018, 4:47 PM IST

Road accident

Road Accident

भोपाल/मिसरोद. शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग और नगर निगम द्वारा भले ही करोड़ो रूपए खर्च किए जा रहे हो, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते शहर की कई सड़के डेंजर जोन बनती जा रही हैं।

मिसरोद स्थित वृन्दावन गार्डन के समीप रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने दो पहिया वाहन को सामने से जोर दार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि दो पहिया वाहन में सवार महिलाओं को गंभीर चोट आई है। राहगीरों द्वारा जानकारी मिलते ही १०८ एंबुलेंस की मदद से घायलों को मिसरोद स्थित एक निजी अस्पताल भिजवाया, जहां से डॉक्टरों द्वारा उन्हें जेपी अस्पताल रैफर कर दिया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक कार चालक की पुष्टि नहीं हो सकी। राहगीरों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

इसके पहले भी हुए सड़क हादसे
भोपाल के रतुआ इलाके की लाल घाटी में देर रात एक भंयकर हादसा हो गया। दूध की गाड़ी और डंपर की भिड़त होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट के दौरान एक युवक गाड़ी में फंस गया था। जिसे काफी मशक्कत से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना रात्री 1:50 बजे की है। दोनों वाहन अपनी गति से अपने गंतव्य तक जा रहे थे। अचानक वाहनों के अनबेेलेंस होने के कारण आपस में भिड़त हो गई। घायलों को देर रात भोपाल रेफर किया गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहान उनकी हालत नाजुक है।

हालही में जोन वन में डीबी मॉल के सामने पाइप लाइन का काम चल रहा है। जिसके चलते एक तरफ का मार्ग बंद कर दिया गया। मार्ग बंद होने के कारण और लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल सामने से आ रही कार ने दो बाइक सवार को कुचलते हुए, टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बाइक चालकों की मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद एमपी नगर थाना क्षेत्र पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। दोनों बाइक सवारों को पीएम के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज की।