बैठक में जोर आजमाइश जारी थी, केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर प्रणब मुखर्जी, सुशील कुमार शिंदे और जनार्दन पुजारी मौजूद थे। विवाद बढ़ा तो प्रणब मुखर्जी ने गुप्त मतदान कराया। गुप्त मतदान हुआ तो 174 में से 56 विधायकों ने श्यामाचरण के पक्ष में राय जताई। 100 से ज्यादा विधायकों ने दिग्विजय सिंह के पक्ष में मतदान किया था।